सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   dead body of teenager missing from Ghaziabad Kanawani found in Noida

Ghaziabad News: घर से निकलने के बाद लापता हुआ सूरज, दूसरे दिन नोएडा की नहर में मिली लाश

माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Thu, 16 Apr 2026 12:40 PM IST
विज्ञापन
सार

इंदिरापुरम के आठ वर्षीय लापता बच्चे सूरज का शव नोएडा सेक्टर-63 की नहर में मिला। 14 अप्रैल से लापता बच्चे की तलाश जारी थी। कपड़े और चप्पल मिलने के बाद सर्च ऑपरेशन चला, बाद में शव बरामद हुआ।

dead body of teenager missing from Ghaziabad Kanawani found in Noida
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार

गाजियाबाद जिले के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के कनावनी गांव निवासी ओमवीर के बेटे सूरज (8) का शव बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे नोएडा सेक्टर-63 स्थित नहर में मिला। बच्चा 14 अप्रैल की शाम करीब चार बजे घर से निकलने के बाद लापता हो गया था।

Trending Videos


15 अप्रैल को परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई। नहर किनारे पुलिस को सूरज के कपड़े और चप्पल मिले। इसके बाद एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया, लेकिन कई घंटे की तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में नहर में शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed