{"_id":"69e0ca685ae56d31030e104b","slug":"video-farmer-3-bighas-of-ripe-crop-burnt-to-ashes-high-tension-wire-snaps-in-masuri-video-2026-04-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"किसान पर आफत: पकी फसल पर गिरा हाईटेंशन का तार, देखते-ही-देखते जलकर हुई राख; उपजिलाधिकारी को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान पर आफत: पकी फसल पर गिरा हाईटेंशन का तार, देखते-ही-देखते जलकर हुई राख; उपजिलाधिकारी को लिखा पत्र
डासना क्षेत्रांतर्गत आने वाले ग्राम गुर्जरगढ़ी में बिजली विभाग की लापरवाही के कारण किसान की पकी पकाई गेहूँ की फसल जलकर राख हो गई, खेत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली की लाइन का तार अचानक टूटकर गिरने से पकी खड़ी फसल में भीषण आग गई, देखते ही देखते लगभग 3 बीघा गेहूं की खड़ी फसल पूरी तरह जलकर खाक हो गई है। पीड़ित किसान धूम सिंह पुत्र रघुराज सिंह निवासी ग्राम गुर्जरगढ़ी वेव सिटी ने बताया कि उनके खसरा नंबर 4008 वाले खेत के ऊपर से बिजली की हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। अचानक तार टूटकर फसल पर गिर गया, जिससे निकली चिंगारी ने देखते ही देखते आग का विकराल रूप धारण कर लिया। जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक करीब 3 बीघा में खड़ी गेहूं की पकी हुई फसल जलकर राख हो चुकी थी। किसान धूम सिंह के अनुसार, इस आगजनी से उन्हें भारी आर्थिक क्षति हुई है। पूरे साल की मेहनत और लागत कुछ ही मिनटों में धुएं में बदल गई। उन्होंने अपनी व्यथा व्यक्त करते हुए कहा कि किसान के लिए उसकी फसल ही उसकी पूंजी होती है, जो अब नष्ट हो चुकी है। पीड़ित किसान ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर मुआवज़े की गुहार लगाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।