सब्सक्राइब करें

धू-धूकर जलीं झोपड़ियां: गाजियाबाद की झुग्गियों में कैसे लगी आग? चश्मदीद बोला- छत से गुजर रही ये चीज बनी कारण

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: विकास कुमार Updated Thu, 16 Apr 2026 07:03 PM IST
सार

चश्मदीद के अनुसार, इलाके में कबाड़ के कई गोदाम भी थे, जिनमें आग लगने के बाद स्थिति और भयावह हो गई। ज्वलनशील सामान के कारण आग तेजी से भड़की और इससे करोड़ों रुपये के नुकसान का अंदेशा जताया जा रहा है।

विज्ञापन
fire break out in Ghaziabads slums An eyewitness comes forward says 10 children missing
गाजियाबाद की झुग्गियों में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के कनावनी गांव में गुरुवार दोपहर हुए भीषण अग्निकांड के बीच अब एक चश्मदीद सामने आया है। खुद को आकाश बताने वाले इस युवक ने आग लगने की वजह बिजली के शॉर्ट सर्किट को बताया है। आकाश के मुताबिक, दोपहर करीब 12 बजे दो झुग्गियों के ऊपर से गुजर रही बिजली की तार में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके बाद चिंगारी ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया।

Trending Videos
fire break out in Ghaziabads slums An eyewitness comes forward says 10 children missing
झुग्गियां जलने के बाद निकलता धुंआ - फोटो : अमर उजाला

इतनी तेजी से फैली आग कि किसी को नहीं मिला संभलने का मौका
आकाश, जो खुद भी इसी बस्ती में रहता है, ने दावा किया कि यहां करीब 600 झुग्गियां थीं और आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। कुछ ही मिनटों में आग ने सैकड़ों झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
fire break out in Ghaziabads slums An eyewitness comes forward says 10 children missing
चश्मदीद आकाश - फोटो : अमर उजाला

कबाड़ के गोदामों ने किया आग में घी का काम
चश्मदीद के अनुसार, इलाके में कबाड़ के कई गोदाम भी थे, जिनमें आग लगने के बाद स्थिति और भयावह हो गई। ज्वलनशील सामान के कारण आग तेजी से भड़की और इससे करोड़ों रुपये के नुकसान का अंदेशा जताया जा रहा है।

fire break out in Ghaziabads slums An eyewitness comes forward says 10 children missing
इस परिवार की बच्ची लापता है - फोटो : अमर उजाला

लापता थे कई बच्चे, थोड़ी देर बाद सारे मिले
इन सबके बीच चिंताजनक बात यह थी कि घटना के बाद से कई बच्चे लापता थे। जो काफी देर तक नहीं मिले लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद सारे बच्चे आस पास ही मिल गए। अफरातफरी और भीड़ के कारण बच्चे इधर-उधर हो गए थे। जबकि आकाश ने इस अग्निकांड में 8 से 10 बच्चों के लापता होने का दावा किया था।

विज्ञापन
fire break out in Ghaziabads slums An eyewitness comes forward says 10 children missing
गाजियाबाद की झुग्गियों में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

नहीं हुई आधिकारिक पुष्टि
प्रशासन की ओर से भी बच्चों के लापता होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी। अधिकारियों का कहना था कि आग पर काबू पा लिया गया है और कूलिंग के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा। फिलहाल दमकल और पुलिस की टीमें मौके पर मौजूद हैं और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed