{"_id":"69daa61ef9c5bd1a490e00ae","slug":"dispute-over-land-near-the-cemetery-police-reached-the-spot-and-stopped-the-work-ghaziabad-news-c-306-1-gha1004-121414-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: कब्रिस्तान के पास भूमि को लेकर विवाद, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रुकवाया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: कब्रिस्तान के पास भूमि को लेकर विवाद, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रुकवाया काम
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। नगर में ठंडी सड़क पर शनिवार को कब्रिस्तान के पास स्थित जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। भूमि के स्वामित्व को लेकर मतभेद सामने आने पर मौके पर चल रहा कार्य रोक दिया गया और पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।
नगर निवासी केपी सिंह ने इस भूमि को अपनी निजी संपत्ति बताते हुए वहां बुलडोजर से खोदाई और मिट्टी हटवाने का कार्य शुरु करा दिया था। जबकि, दूसरे पक्ष ने इसे कब्रिस्तान से जुड़ी भूमि बताते हुए आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक होने लगी।
सूचना मिलने पर स्थानीय लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। हालांकि स्थिति बिगड़ने से पहले ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। एहतियात के तौर पर मौके पर चल रहा कार्य भी फिलहाल रुकवा दिया गया है और दोनों पक्षों से आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया है, ताकि जांच के आधार पर स्थिति स्पष्ट की जा सके। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि कानून व्यवस्था बनी हुई है, प्रशासन और पुलिस संयुक्त रुप से जांच करेगा और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, फिलहाल के लिए कार्य रुकवा दिया गया है।
Trending Videos