सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Dispute over property division, father accused of attempted murder

Ghaziabad News: संपत्ति बंटवारे पर विवाद, पिता पर हत्या के प्रयास का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Dispute over property division, father accused of attempted murder
विज्ञापन
इंदिरापुरम। वसुंधरा सेक्टर-12 स्थित फ्रेंड्स सोसायटी निवासी वेदमित्र ने अपने पिता ऐदल सिंह राणा पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। संपत्ति बंटवारे को लेकर पीड़ित ने खुद और अपनी पत्नी भारती राणा पर हमले की बात कही है। मामला 19 मार्च की तड़के करीब 3:30 बजे का है। 23 मार्च की रात पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
Trending Videos


वेदमित्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पिता ऐदल सिंह राणा मूलरूप से राजस्थान के भरतपुर स्थित सिविल लाइंस में रहते हैं। वर्ष-2025 से पिता उनके साथ ही रहते थें। उनकी बहन गार्गी चौधरी ग्रेटर नोएडा और दूसरी बहन नम्रता मलिक वसुंधरा सेक्टर-12 में ही रहती हैं। आरोप है कि उनकी मां राजकुमारी दोनों बहनों को संपत्ति दिलाने के लिए पिता को अक्सर उकसाती रहती हैं। यहां तक कि अब पिता ऐदल सिंह बहन-बहनोई और मां की बातों में आकर उनकी हत्या करना चाहते हैं। पीड़ित ने आरोप लगाया कि 19 मार्च की तड़के वह पत्नी भारती राणा के साथ कमरे में सो रहे थे। उसी दौरान उनके पिता हथौड़ी लेकर कमरे में पहुंचे। उन्होंने भारती के सिर पर हथौड़ी मारकर उनको बेहोश कर दिया। आवाज सुनकर वह उठे तब पिता ने उनकी आंख व हाथ पर हथौड़ी से हमला कर दिया। उन्होंने तुरंत अपने ससुरालियों को फोन करके बुलाया और पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया। पत्नी की तबीयत सही होने पर पुलिस से शिकायत की। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि संपत्ति और घरेलू विवाद की बात सामने आई है। जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed