सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Don't ignore your child's silence, it could be autism.

Ghaziabad News: बच्चों की चुप्पी को न करें नजरअंदाज, हो सकता है ऑटिज्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Don't ignore your child's silence, it could be autism.
विज्ञापन
गाजियाबाद। बच्चों का देर से प्रतिक्रिया देना, बात समझने में कठिनाई होना या अन्य बच्चों से घुलने-मिलने में परेशानी को अक्सर सामान्य व्यवहार मानकर नजरअंदाज कर दिया जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार ये ऑटिज्म (स्वलीनता) के शुरुआती संकेत हो सकते हैं।
Trending Videos

ऑटिज्म के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए हर वर्ष दो अप्रैल को विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस मनाया जाता है। स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ते मामलों को देखते हुए अभिभावकों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूरोफिजिशियन डॉ. राकेश कुमार के अनुसार, ऑटिज्म मस्तिष्क के विकास से जुड़ी एक आजीवन तंत्रिका संबंधी स्थिति है। यह व्यक्ति के सामाजिक व्यवहार, संवाद क्षमता और सोचने के तरीके को प्रभावित करती है। यह कोई बीमारी नहीं, बल्कि दुनिया को देखने और समझने का एक अलग तरीका है। इसके लक्षण आमतौर पर बच्चे के जीवन के पहले दो-तीन वर्षों में दिखाई देने लगते हैं।
संयुक्त जिला अस्पताल में 24 बच्चों का चल रहा उपचार : संयुक्त जिला अस्पताल के अर्ली इंटरवेंशन सेंटर में वर्तमान में 24 बच्चों का उपचार किया जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि इसका पूर्ण इलाज संभव नहीं है, लेकिन डेढ़ से दो वर्ष की उम्र में ही थेरेपी शुरू कर दी जाए तो एक-दो साल में बच्चे में काफी सुधार संभव है।
मोबाइल और टीवी से बढ़ सकती है समस्या : संयुक्त जिला अस्पताल के अर्ली इंटरवेंशन सेंटर की प्रभारी और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आम्रपाली सिन्हा के अनुसार, इस स्थिति में बच्चे का मानसिक विकास प्रभावित होता है।
कई बार यह समस्या गर्भावस्था के दौरान ही उत्पन्न हो जाती है। कई अभिभावक बच्चों को व्यस्त रखने के लिए मोबाइल या टीवी का सहारा लेते हैं, जो उनके मानसिक विकास पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। ऐसे बच्चों को व्यवहार, वाणी (स्पीच), विशेष शिक्षा और दैनिक गतिविधियों से जुड़ी विभिन्न थेरेपी दी जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed