{"_id":"6a30b9fe042d29214d0cf89e","slug":"fire-breaks-out-in-govindpuram-s-baba-market-goods-in-five-shops-burnt-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: गोविंदपुरम के बाबा मार्केट में लगी आग, पांच दुकानों का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: गोविंदपुरम के बाबा मार्केट में लगी आग, पांच दुकानों का सामान जला
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Tue, 16 Jun 2026 08:20 AM IST
विज्ञापन
मिष्ठान की दुकान में आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गाजियाबाद के कवि नगर थाना क्षेत्र के गोविंदपुरम स्थित बाबा मार्केट में सोमवार की रात करीब 12 बजे मिष्ठान की दुकान में अचानक आग लग गई देखते ही देखते आग ने पांच दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।
इन पांच दुकानों में दीपक गोयल की अग्रवाल स्वीट्स, हरिओम गर्ग की महागणेश ट्रेडर्स, मुकेश सिंघल की सिंघल स्वीट्स, राहुल मित्तल मोबाइल और खिलौने की दुकान तथा अंकित की डेरी शामिल हैं। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने मिष्ठान भंडार और प्लास्टिक के खिलौने की दुकान से उठे धुएं पर पानी की बौछार की साथ ही दीवार तोड़कर दुकानों में पानी पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
दमकल की टीम ने आठ पानी के टैंकर्स से करीब 40 मिनट में आग पर काबू पाया। सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि पांच दुकानों में आग लगी है कोई जनहानि नहीं हुई है। आग शार्ट सर्किट से लगने की संभावना जताई जा रही है।