सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   One accused arrested in connection with the theft of jewelry worth ₹4 crore from a showroom

शोरूम से 4 करोड़ के आभूषण ले उड़े चोर: पुलिस ने एक को देर रात दबोचा, सेल्समैन ने जन्मदिन पार्टी में रची साजिश

अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Vijay Singh Pundir Updated Tue, 16 Jun 2026 11:59 AM IST
विज्ञापन
सार

गाजियाबाद पुलिस के अनुसार, सेल्समैन नितिन और चितरंजन ने चार करोड़ रुपए से अधिक कीमत के आभूषण चोरी किए हैं। पुलिस आज इस मामले का खुलासा करेगी। 

One accused arrested in connection with the theft of jewelry worth ₹4 crore from a showroom
गाजियाबाद के ज्वेलरी शोरूम में चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गाजियाबाद की कविनगर पुलिस ने आरडीसी स्थित एक ज्वेलरी शोरूम में चोरी करने वाले एक बदमाश को देर रात गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार बदमाश के नाम चितरंजन और चींटू निवासी मुरादनगर है। हालांकि मुख्य आरोपी सेल्समैन नितिन वर्मा घटना के पांच दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

उधर, ऑडिट में शोरूम की ओर से अभी तक चोरी गए आभूषणों का ब्यौरा नहीं दिया गया है। पुलिस के अनुसार, सेल्समैन नितिन और चितरंजन ने चार करोड़ रुपए से अधिक कीमत के आभूषण चोरी किए हैं। पुलिस आज इस मामले का खुलासा करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को हुए सोने-चांदी के आभूषण चोरी
राजनगर डिस्ट्रिक्ट सेंटर (आरडीसी) स्थित एक ज्वेलरी शोरूम में शुक्रवार सुबह करोड़ों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो गए। पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात को अंजाम देने वालों में शोरूम का एक सेल्समैन भी शामिल था। सीसीटीवी फुटेज में वह अपने एक साथी के साथ चोरी करते दिखाई दिया। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित की। 

विज्ञापन

दिल्ली के कालकाजी निवासी रोहित अरोड़ा शोरूम के प्रबंधक हैं। उन्होंने बताया कि सुबह करीब आठ बजे उन्हें एक सुरक्षाकर्मी का फोन आया कि शोरूम का शटर खुला हुआ है। मौके पर पहुंचने पर बड़ी मात्रा में सोने और चांदी के आभूषण गायब मिले। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो पता चला कि सुबह करीब सात बजे दो युवक पैदल शोरूम पहुंचे और चाबी से शटर का ताला खोलकर अंदर दाखिल हुए।

दोनों ने सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे बंद करने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। इसके बाद वे पहली मंजिल पर पहुंचे और शोकेस में रखी महंगी ज्वेलरी बैग में भर ली। करीब 25 मिनट तक शोरूम के भीतर रहने के बाद दोनों आरोपी लाखों रुपये के आभूषण लेकर फरार हो गए। फुटेज देखने के बाद शोरूम स्टाफ ने एक आरोपी की पहचान सेल्समैन नितिन वर्मा (25) निवासी 492 बुलाको पाड़ा, मोदीनगर के रूप में की। 

चोरी से पहले दी जन्मदिन की पार्टी
एसीपी ने बताया कि शोरूम प्रबंधक के अनुसार, आरोपी नितिन ने करीब एक माह पहले पांच मई को शोरूम में नौकरी शुरू की थी। उसका पुलिस सत्यापन भी कराया गया था और कोई आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया था। शोरूम स्टाफ के मुताबिक, नितिन ने तीन दिन पहले अपना जन्मदिन होने की बात कहकर बृहस्पतिवार रात आरडीसी के एक ढाबे पर पार्टी दी थी। पार्टी में शोरूम का पूरा स्टाफ और सुरक्षाकर्मी भी शामिल हुए थे। 

प्रबंधक के अनुसार, शोरूम की चाबी कैशियर गौतम राज के पास रहती है और वही शोरूम खोलने-बंद करने की जिम्मेदारी संभालते हैं। पुलिस को आशंका है कि पार्टी के दौरान उसने किसी तरह शोरूम की चाबी हासिल की। हालांकि, इसकी जांच की जा रही है। पार्टी में शामिल एक सुरक्षाकर्मी की रात में शोरूम पर ड्यूटी थी, लेकिन वह वहां मौजूद नहीं मिला। इससे उसकी भूमिका भी जांच के दायरे में आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed