पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Girl misdeed by relative in Ghaziabad

होटल में युवती से दरिंदगी: रिश्तेदार ने बहाने से बुलाया, बेहोश करके लूटी आबरू, फिर घरवालों को खुद किया फोन

Tue, 30 Jun 2026 04:56 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद) Published by: Akash Dubey Updated Tue, 30 Jun 2026 04:56 PM IST
सार

 दूर के रिश्तेदार ने युवती को होटल में बुलाकर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने वीडियो भी बनाया। पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Girl misdeed by relative in Ghaziabad
होटल में युवती से दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के वेव सिटी क्षेत्रांतर्गत दूर के रिश्तेदार ने मिलने के बहाने एक होटल में बुलाकर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर युवती से दुष्कर्म किया, आरोपी ने अश्लील वीडियो बनाया। पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विज्ञापन

वेव सिटी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवती को एक दूर के रिश्तेदार ने बहला-फुसलाकर होटल में बुलाया और कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने पीड़िता का वीडियो भी बना लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले की रहने वाली है जो यहां मसूरी में किराये का कमरा लेकर रहती है। 

विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि 25 जून को राजस्थान के सवाई माधोपुर वजीरपुर के रहने वाले कल्ला उर्फ करन सिंह पुत्र ओमप्रकाश ने उसे फोन करके मिलने बुलाया, जहां आरोपी उसे रोहन एन्क्लेव डासना स्थित 'अनंत होटल' में लेकर गया। 

वहां आरोपी ने पीड़िता को पीने के लिए कोल्डड्रिंक दी। पीड़िता का आरोप है कि कोल्डड्रिंक पीते ही वह बेसुध हो गई, जिसके बाद आरोपी ने उसके साथ गलत काम किया और उसकी वीडियो भी बना लिया। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता के घरवालों को फोन करके कहा कि युवती अनंत होटल में है, उसे ले जाओ, आरोपी वहां से भाग गया।

सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पीड़िता को वहां से ले जाकर उसका इलाज कराया। शिकायत के मुताबिक, घटना के बाद से ही पीड़िता की तबियत काफी खराब थी। 28 जून को तबियत में सुधार होने के बाद पीड़िता ने वेव सिटी पुलिस को लिखित शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। 

एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि पीड़िता की दी गई शिकायत के अनुसार, आरोपी कल्ला उर्फ करन सिंह पुत्र ओमप्रकाश निवासी गांव व थाना वजीरपुर सवाई माधोपुर राजस्थान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, युवती का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है, जांच-पड़ताल करके वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed