सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   If the farmer registry is not made by the 15th, the farmers' Samman Nidhi will be stopped.

Ghaziabad News: 15 तक फार्मर रजिस्ट्री नहीं बनवाई तो किसानों की रुकेगी सम्मान निधि

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
If the farmer registry is not made by the 15th, the farmers' Samman Nidhi will be stopped.
विज्ञापन
हापुड़। जिले में करीब 19 फीसदी किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री नहीं बनवाई है,। ऐसे किसानों के लिए 15 अप्रैल तक अभियान चलाया जा रहा है। फार्मर रजिस्ट्री से अब भी यदि किसान चूक गए तो न सिर्फ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से वंचित हो जाएंगे, बल्कि कृषि विभाग से जुड़ी अन्य योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल पाएगा। यहां तक की फसलें भी इसी के माध्यम से बिक्री होंगी। आंकड़ों के मुताबिक जिले में कुल किसानों की कुल संख्या करीब 1.20 लाख है, इनमें 96675 किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पाते हैं, जिनमें 77543 की फार्मर रजिस्ट्री बनी हैं, इसके अलावा नॉन पीएमके रजिस्टर्ड किसानों में भी 14086 की फार्मर रजिस्ट्री बन चुकी है। लेकिन अभी भी करीब 25 हजार किसान ऐसे हैं, जिनकी फार्मर रजिस्ट्री बननी है। कृषि विभाग से किसानों को कृषियंत्र, बीज, उर्वरक आदि मिलता है। इसमें कृषि यंत्रों पर अनुदान भी मिलता है। इसके अलावा किसानों को तीन किस्त में छह हजार रुपये पेंशन के तौर पर प्रोत्साहन राशि प्रदान करती है। योजनाओं को पारदर्शी बनाने के लिए सरकार ने किसानों की सहूलियत के लिए बीते वर्ष फार्मर रजिस्ट्री की योजना लागू थी है। इसमें रजिस्ट्री के जरिये किसानों का सारा डाटा ऑनलाइन हो जाएगा।
Trending Videos

किसानों को मिलने वाली योजनाओं को उसी से जोड़ा जाएगा। जब फार्मर रजिस्ट्री से योजनाएं जुड़ जाएंगी को धांधली और गड़बड़ी की गुंजाइश कम हो जाएगा। उप कृषि निदेशक योगेंद्र कुमार ने बताया कि 15 अप्रैल तक गांव-गांव कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसमें कृषि राजस्व, पंचायत विभाग के लोग मौजूद रहेंगे, किसान भूमि का रिकॉर्ड, आधार से लिंक मोबाइल नंबर, आधार नंबर और खसरा-खतौनी ले जाएंगे, तत्काल बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed