{"_id":"6a51488c4cdf971b510b4807","slug":"kavinagar-ramlila-committee-accused-of-corruption-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-928042-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: कविनगर रामलीला कमेटी पर भ्रष्टाचार का लगा आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: कविनगर रामलीला कमेटी पर भ्रष्टाचार का लगा आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। कविनगर रामलीला समिति पर वित्तीय अनियमितता और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया है। शुक्रवार को पूर्व सांसद रमेश चंद्र तोमर ने नवयुग मार्केट में प्रेस वार्ता की। इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान प्रबंध समिति 2017 से कालातीत है।
उन्होंने बताया कि समिति के वर्ष 2023-24 के खर्चों की जांच कराने की मांग की गई थी। डिप्टी रजिस्ट्रार ने जांच करने के बाद यह रिपोर्ट प्रस्तुत की है कि समिति ने जो दस्तावेज प्रस्तुत किए हैं उसमें दैनिक भत्तों का भुगतान केवल वाउचर के माध्यम से किया गया है। यात्रा बिल, रामलीला मंडली, मैदान मेन्टेनेंस, विद्युत बिल, शोभायात्रा सहित अन्य खर्चों के प्रमाण उपलब्ध नहीं कराए गए।
अधिकांश वाउचर की राशि बैलेंस शीट से मैच नहीं करती है। संस्था ने किसी भी कार्य के लिए कराए गए अनुबंध पत्र, बिजली बिल आदि उपलब्ध नहीं कराए हैं। उस रिपोर्ट के अनुसार वित्तीय नियमों की अनदेखी की गई है। इसलिए डिप्टी रजिस्ट्रार ने वर्तमान प्रबंध समिति के बैंक खातों और प्रबंधकीय अधिकारों पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही डिप्टी रजिस्ट्रार ने वर्तमान समिति के विवादग्रस्त होने के कारण सभी अधिकारों पर रोक लगाई है। जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती तब तक के लिए 2011 से पूर्व प्रबंध समिति के अध्यक्ष राम कुमार को कार्य करने की अनुमति दी गई है।