सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Lathi-charge took place in a dispute between children, six injured

Ghaziabad News: बच्चों के विवाद में चले लाठी-डंडे, छह घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Lathi-charge took place in a dispute between children, six injured
विज्ञापन
मोदीनगर। मोहम्मदपुर कदीम में रविवार शाम दो पक्षों में संघर्ष हो गया। दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले और पत्थरबाजी हुई। दोनों पक्ष से छह लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। गांव मोहम्मदपुर कदीम निवासी शकील और दिलशाद आसपास रहते हैं। रविवार शाम दोनों पक्षों के बच्चे बाहर खेल रहे थे। खेल के दौरान बच्चों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। शोर सुनकर उनके परिजन भी बाहर आ गए। दोनों पक्षों में कहासुनी और गाली गलौज होने लगी। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले। घटना में शकील, दानिश व अरमान और दिलशाद, नौशाद व इमरान घायल हो गए। रात तक दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास जारी था। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि अभी किसी भी पक्ष ने घटना की तहरीर नहीं दी है।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed