{"_id":"69c9789189071282e00a9ea7","slug":"married-woman-dies-parents-allege-murder-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-109009-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: विवाहिता की मौत, मायकेवालों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: विवाहिता की मौत, मायकेवालों ने लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन
गुड्डन। फाइल फोटो
विज्ञापन
मोदीनगर। भोजपुर के फरीदनगर में 22 वर्षीय विवाहिता गुड्डन की मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित मायके वालों को निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया।
भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव फजलगढ़ की रहने वाली गुड्डन की शादी 15 माह पहले कस्बा फरीदनगर निवासी प्रदीप के साथ हुई थी। प्रदीप पास के औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करते हैं। प्रदीप के अनुसार शुक्रवार को उनका और गुड्डन का सीकरी मेले में जाने के लिए विवाद हुआ था। शनिवार को प्रदीप काम पर चल गए। घर पर गुड्डन के दिव्यांग जेठ और जेठानी मौजूद थे।
शनिवार अपराह्न गुड्डन का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। गुड्डन के ताऊ मदनपाल ने बताया कि गुड्डन के पिता अजीत की लगभग 15 वर्ष पहले मौत हो चुकी है। गुड्डन के कोई भाई नहीं है। गुड्डन चार बहनों में तीसरी नंबर की थी। मां रामेश्वरी ने किसी तरह व्यवस्था कर शादी की थी। ससुराल वालों की नजर गुड्डन के मायके की संपत्ति पर थी। इस बात को लेकर आए दिन झगड़ा होता था। कई बार समझाया गया मगर विवाद शांत नहीं हुआ।
उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने मांग पूरी नहीं होने पर गुड्डन की हत्या कर खुदकुशी का रूप देने की कोशिश की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया खुदकुशी का लग रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। मायके वालों की ओर से अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
Trending Videos