सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Massive Fire Erupts in Slums IN Ghaziabad Cylinders Exploding

UP: गाजियाबाद में 500 झुग्गियों में लगी भीषण आग, एक-एक कर फटे सिलिंडर, सभी लापता बच्चे मिले

अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Sharukh Khan Updated Thu, 16 Apr 2026 01:01 PM IST
विज्ञापन
सार

गाजियाबाद के कनवानी गांव में झुग्गियों में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने 500 से ज्यादा झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान झुग्गियों में रखे सिलिंडर एक-एक कर कर फटने लगे। धमाकों से इलाके के लोग दहल उठे।

Massive Fire Erupts in Slums IN Ghaziabad Cylinders Exploding
गाजियाबाद में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के कनवानी गांव में बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में 500 से अधिक झुग्गियां देखते ही देखते जल उठीं। आग की लपटें इतनी विकराल थीं कि दूर से ही दिखाई दे रही थीं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग में करीब छह बच्चों के लापता होने की आशंका थी। लेकिन सभी बच्चे मिल गए हैं। कुछ बच्चे भीड़ के बीच होने की वजह से परिजनों को नहीं मिले और कुछ घटनास्थल से दूर खेल रहे थे। बच्चों के मिलने के बाद परिवार वालों की जान में जान आई।

Trending Videos

आग लगने के तुरंत बाद झुग्गियों में रखे रसोई गैस सिलिंडर एक-एक करके फटने लगे। इन धमाकों की आवाज से पूरा क्षेत्र दहल उठा और लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल और दमकल विभाग की कई टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने बिना देरी किए आग बुझाने का काम शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आग पर काबू पाने के लिए दर्जनों दमकल गाड़ियां लगाई गई हैं। अग्निशमन अभियान में कई घंटे लगने की संभावना है क्योंकि आग बड़े क्षेत्र में फैली है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि यह जानकारी सामने आ रहा है कि कबाड़ के गोदाम में आग लगी थी, जिसके बाद यह झुग्गियों में फैलती चली गई।

पुलिस और दमकल की टीमों ने युद्धस्तर पर बचाव कार्य शुरू किया। आग बुझाने के लिए लगातार पानी की बौछारें की जा रही हैं। करीब एक दर्जन से अधिक वाटर टेंडर आग बुझाने में जुटी हैं। स्थानीय निवासियों ने भी अपनी जान जोखिम में डालकर आग बुझाने में मदद की कोशिश की। डीएम, डीसीपी सिटी एसीपी, सीएफओ, सीएमओ समेत अन्य अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं।

इस भीषण अग्निकांड से सैकड़ों परिवारों का आशियाना उजड़ गया है। उनके पास खाने-पीने और रहने का कोई साधन नहीं बचा है। आग से हुए भारी नुकसान का आकलन किया जाएगा। पुलिस ने आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।






नहीं मिल रहे बच्चे, परिवार परेशान
कनवानी गांव में लगी आग के दौरान बड़ी संख्या में निवासी अपने काम पर गए हुए थे। इस दौरान कई परिवारों के छोटे बच्चे झुग्गियों में ही मौजूद थे। अचानक फैली आग की वजह से लोगों को भागने का या सामान व परिवार वालों को बचाने का बहुत कम समय मिला। वहीं कई परिवार वाले घटनास्थल के आसपास रोते बिलखते नजर आए। डीसीपी सिटी धवल जयसवाल ने बताया कि आग को बुझाया जा चुका है। अभी भी काम चल रहा है। कूलिंग कार्य के बाद कॉम्बिंग की जाएगी।

 

गाज़ियाबाद के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मंदाड़ कहते हैं कि इंदिरापुरम थाना इलाके में कनावनी गांव है, और यहां लगभग 150 झुग्गियां हैं, यहां आग लग गई थी। यहां कबाड़ का काम चल रहा था। आग बुझाने के लिए सात दमकल गाड़ियां लगाई गई। आग बुझा दी गई है। अब आग कहीं और नहीं फैलेगी। घटनास्थल पर एम्बुलेंस बुलाई है। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। अब तक, किसी के लापता होने या किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed