{"_id":"69bdae315fd48a7cbb09cd38","slug":"municipal-corporation-vehicle-hits-scooter-father-and-daughter-injured-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-16872-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: नगर निगम के वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, पिता-पुत्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: नगर निगम के वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, पिता-पुत्री घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। थानाक्षेत्र के कनावनी निवासी प्रमोद कुमार और उनकी बेटी को तेज रफ्तार नगर निगम वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए और स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। घटना सात मार्च की है और अस्पताल से छुट्टी होने पर 19 मार्च को प्राथमिकी दर्ज कराई।
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि सात मार्च को वह बेटी को परीक्षा दिलाने स्कूटी से ले जा रहे थे। जब वह अटल चौक के पास पहुंचे तो नगर-निगम के तेज रफ्तार वाहन ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में वह और उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हुण्हो। बेटी को कई जगह चोट आईं। राहगीरों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर उन्हें अस्पताल पहुंचवाया। हालांकि इस दौरान आरोपी गाड़ी चालक मौके से भाग गया। 19 मार्च को अस्पताल से छुट्टी के बाद लौटे तो उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। दुकानों के सीसीटीवी कैमरों से वाहन को ट्रेस किया जा रहा है। जल्द ही चालक का पता कर कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos