{"_id":"69c03c50afe15a85240beac4","slug":"shortage-of-gas-cylinders-in-childrens-and-old-age-homes-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-847598-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बाल और वृद्ध आश्रम में गैस सिलिंडर की किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बाल और वृद्ध आश्रम में गैस सिलिंडर की किल्लत
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। गोविंदपुरम स्थित घरौंदा बाल आश्रम में गैस की कमी के कारण गंभीर संकट खड़ा हो गया है। आश्रम में सिर्फ एक दिन उपयोग के लिए ही गैस सिलिंडर बचा है। ऐसे में यहां रहने वाले करीब 55 अनाथ बच्चों और स्टाफ के लिए भोजन बनाना मुश्किल हो गया है। इनमें छोटे बच्चे और दूध पीने वाले बच्चे भी शामिल हैं।
आश्रम के संस्थापक ओंकार सिंह ने बताया कि गैस की किल्लत पिछले एक सप्ताह से बनी हुई है। उनकी टीम गैस एजेंसी से सिलिंडर लेने गई थी, लेकिन एजेंसी ने 25 दिन बाद गैस मिलने की बात कही। उन्होंने बताया कि पहले बच्चों के लिए दो सब्जियां बनाई जाती थीं, लेकिन अब सिर्फ एक ही सब्जी बनाई जा रही है। दूध भी पहले दो-तीन बार गर्म किया जाता था। अब सिर्फ एक बार गर्म किया जा रहा है।
ओंकार सिंह ने बताया कि जल्द ही गैस का इंतजाम नहीं हुआ तो बच्चों के लिए भोजन तैयार करना और भी कठिन हो जाएगा। उन्होंने सोमवार को जिला आपूर्ति अधिकारी से इस मामले में बात करने का फैसला किया है।
वहीं, दुहाई स्थित समाज कल्याण विभाग के वृद्धाश्रम में भी गैस की किल्लत जारी है। आश्रम को इस महीने मात्र चार सिलिंडर ही मिल पाए हैं, जबकि पहले हर महीने 20 से 22 सिलिंडर इस्तेमाल होते थे। ऐसे में ज्यादातर भोजन लकड़ी के चूल्हे पर पकाना पड़ रहा है।
इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी अमित तिवारी ने बताया कि बाल आश्रम को सोमवार तक नया गैस सिलिंडर उपलब्ध करा दिया जाएगा, ताकि बच्चों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
Trending Videos