सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Teenager ran away from home when mother scolded him

Ghaziabad News: मां ने डांटा तो घर छोड़ कर भागा किशोर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Teenager ran away from home when mother scolded him
विज्ञापन
साहिबाबाद। लिंकरोड थानाक्षेत्र स्थित झंडापुर निवासी 13 वर्षीय किशोर दो दिन से लापता है। 22 मार्च को वह घर से निकला था। 23 मार्च की देर रात पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की। किशोर के पिता ने पुलिस को बताया कि 22 मार्च को उनका बेटा घर पर खेल रहा था। उसी दौरान किशोर को उसकी मां ने मोबाइल से खेलने पर डांट दिया। कुछ देर बाद उनका बेटा घर से निकला और देर रात तक वह वापस नहीं आया। इसके बाद किशोर की तलाश शुरू की। दोस्तों और परिचितों के घर भी पता किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि अभी तक सर्विलांस टीम को सीसीटीवी कैमरों में किशोर की कोई फुटेज नहीं मिली है। तलाश में दो टीमें जुटी हैं, एक टीम भौतिक तौर पर क्षेत्र में तलाश कर रही है।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed