सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The postmortem report of the elderly woman complicates the matter, the viscera is safe.

Ghaziabad News: वृद्धा की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने उलझाई गुत्थी, विसरा सुरक्षित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
The postmortem report of the elderly woman complicates the matter, the viscera is safe.
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र के महागुनपुरम सोसायटी के विनायक टॉवर के ग्राउंड फ्लोर पर रहने वाली सतनामकौर(65) की मौत की गुत्थी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने और उलझा दी है।
Trending Videos

पोस्टमॉर्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। रिपोर्ट में स्पष्ट किया है कि उनकी मौत 16 मार्च की रात को हुई। शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं।
ऐसे में कोई जहरीला पदार्थ खाकर तो जान नहीं दी, इसके लिए विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। हालांकि उनके बेटे राजवीर चावला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट शरीर पर चोट 27 निशान और सात हड्डी टूटी होने का जिक्र किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य के मुताबिक परिजनों ने पूछताछ में बताया कि महागुनपुरम सोसायटी में रहने वाले राजवीर सिंह चावला(42) पर करीब 10 लाख रुपये का कर्ज था। ज्योतिषी और पॉडकास्ट का काम भी नहीं चला।
उनका कुछ लोगों पर भुगतान भी अटका है और कई माह से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। 16 मार्च को वह अपनी पत्नी और बेटे से मिलने गौड़ सिटी पहुंचे थे। जहां से मां को बीमार बताकर घर लौट आए थे।
आशंका जताई जा रही है कि रात के समय मां की मौत के बाद वह अवसाद में आ गए और घर में कैद हो गए। इसके बाद इन्होंने आत्महत्या का इरादा बनाया हो। 19 मार्च को वह मंदिर जाते दिखाई पड़े थे। इसके बाद लोगों ने उन्हें 13वीं मंजिल से कूदने के बाद घायलावस्था में देखा। आर्थिक तंगी के चलते वह मां का उपचार भी नहीं करा पाए। आसपास के लोगों ने बताया कि दो माह पूर्व इन्होंने अपनी कार भी बेच दी थी और किराये की कार में चलते थे।
पोस्टमार्टम हाउस पहुंची बहन, आज खोला जाएगा फ्लैट : मां सतनामकौर और भाई राजवीर सिंह की मौत का समाचार पाकर भोपाल से उनकी बहन अपने पति के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंची। बताया कि उन्होंने अपनी मां से 16 मार्च की शाम को बातचीत की थी। मां ने उनसे किसी भी समस्या की बाबत नहीं बताया। केवल इतना बताया कि उनका भाई परेशान रहता है।
17 मार्च की सुबह उन्होंने अपनी मां को कॉल किया तो रिसीव नहीं हुआ। उनकी मौत कैसे हुई और भाई ने आत्महत्या क्यों की इस बाबत जानकारी होने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed