सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Third gate to be built in UPCDA industrial area

Ghaziabad News: यूपीसीडा औद्योगिक क्षेत्र में बनेगा तीसरा द्वार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Third gate to be built in UPCDA industrial area
विज्ञापन
साहिबाबाद। साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र में यूपीसीडा तीसरा भव्य द्वारा बनाएगा। इस द्वार का प्रवेश सूर्य नगर की ओर से बनाएगा और करीब 45 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। यूपीसीडा ने इसके लिए स्थान चिंहित कर लिया है। द्वार का निर्माण कार्य अप्रैल से शुरू किया जाएगा। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण के डीजीएम सलिल यादव ने बताया कि यह प्रवेश द्वार एल-शेप डिजाइन में तैयार किया जाएगा। इससे यूपीसीडा क्षेत्र के सौंदर्य में चार चांद लगेंगे। वहीं, औद्योगिक क्षेत्र साहिबाबाद में पहले से ही 1.65 करोड़ रुपये की लागत से दो अन्य प्रवेश द्वार का निर्माण किया जा रहा है। इस परियोजना का करीब 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। जल्द ही काम पूरा कर लिया जाएगा। पहला द्वार नमो भारत स्टेशन के पास 1.19 करोड़ रुपये की लागत से 7 मीटर ऊंचा प्रवेश द्वार बनाया जा रहा है। इस पर यूपीसीडा लिखा जाएगा। दूसरा द्वार कौशांबी से वसुंधरा की ओर जाने वाले मार्ग पर 46 लाख रुपये से बनाया जा रहा है।
Trending Videos


----
यूपीसीडा बनाएगा ग्रीन कॉरिडोर
यूपीसीडा के डीजीएम सलिल यादव ने बताया कि यूपीसीडा की ओर से ग्रीन कॉरिडोर भी बनाए जाएंगे। वसुंधरा की ओर बनने वाले प्रवेश द्वार की चौड़ाई सड़क के दोनों लेन के बराबर होगी। सौर ऊर्जा मार्ग पर जाने-आने वाले दोनों रास्ते को यह कवर करेगा। इसके दोनों ओर हरियाली होगी ओर ग्रीन बेल्ट विकसित की जाएगी। यूपीसीडा की ओर से साइट-4 को जोड़ने वाली पुरानी पुलिया का नव निर्माण कार्य भी चल रहा है। इन प्रवेश द्वारों के निर्माण से औद्योगिक क्षेत्र की छवि अधिक आकर्षक बनेगी। साथ ही, यहां आने वाले उद्यमियों, कर्मचारियों और आगंतुकों को बेहतर और व्यवस्थित प्रवेश अनुभव मिलेगा। तीसरे द्वार का निर्माण अप्रैल महीने से शुरू करके एक साल में पूरा कर लिया जाएगा। बाकी दो द्वार का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed