सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two more accused in Professor Nitin murder case arrested, several in custody

Ghaziabad News: प्रोफेसर नितिन हत्याकांड के दो और हत्यारोपी गिरफ्तार, कई हिरासत में

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Two more accused in Professor Nitin murder case arrested, several in custody
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीलामोड़ थानाक्षेत्र के फर्रूखनगर क्षेत्र में प्रोफेसर नितिन कुमार की हत्या के आरोपी आसिफ अली और साजन भी पुलिस ने बृहस्पतिवार देर शाम को गिरफ्तार कर लिया। इनके अलावा दूसरी कार और उसमें सवार चार अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। वहीं, कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उधर, लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने भी गाजियाबाद कमिश्नर जे रविंद्र गौड़ को पत्र लिखकर आरोपियों पर इनाम और एनकाउंटर की मांग की है।
Trending Videos

लोनी के गीतांजलि विहार निवासी नितिन कुमार (32) की उन्हीं के ससुर मेहरदीन ने अपने भाइयों के साथ मिलकर 30 मार्च की रात हत्या कर दी थी। वारदात को तब अंजाम दिया गया जब आपसी कलह के बाद मुस्कान नाराज होकर लोनी के बेहटा निवासी अपनी बुआ के घर चली गई थी। इसका फायदा उठाकर आरोपियों ने नितिन कुमार और उनके भाई अमित कुमार को बुलाया। इसके बाद रास्ते में ही नितिन कुमार की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस अब तक मुख्यारोपी मेहरदीन, शेरदिल, आसिफ अली और साजन को गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि चार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नितिन की पत्नी से होगी पूछताछ
पुलिस जल्द ही नितिन की पत्नी मुस्कान से भी पूछताछ करेगी। पुलिस को अंदेशा है कि कहीं मुस्कान भी तो इस साजिश में शामिल नहीं थी। इस संबंध में पूछताछ के बाद ही असल तस्वीर सामने आ सकेगी। इसलिए मुस्कान को पूछताछ के लिए जल्द ही बुलाएगी।

हत्यारोपियों का हो एनकाउंटर: नंदकिशोर गुर्जर
लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने प्रोफेसर नितिन कुमार की हत्या के मामले के दो हत्यारोपियों पर इनाम घोषित करने और एनकाउंटर की मांग की है। विधायक ने गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा है। विधायक ने कहा कि नितिन कुमार की हत्या सोची-समझी साजिश से हुई है। सलीम वास्तविक पर हमले के बाद इस तरह की वारदात समाज को दहलाने के लिए की गई है। नितिन की मुस्लिम युवती से शादी होने के बाद कट्टरपंथी लोग नाखुश थे और पूरे समाज में डर का माहौल पैदा करने के लिए हत्या को अंजाम दिया गया। विधायक ने कहा कि अगर पुलिस ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो माहौल बिगड़ सकता है।
अब तक मुख्य चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि कुछ की तलाश की जा रही है। मामले में कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। भागे हुए आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मुस्कान का स्वास्थ्य सामान्य होने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी। --अतुल कुमार सिंह, एसीपी शालीमार गार्डन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed