सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   UAPA Invoked Against Accused in Espionage Case; Three More Arrested, Including Sameer

Ghaziabad News: जासूसी मामले में आरोपियों पर लगा यूएपीए, समीर समेत तीन और गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
UAPA Invoked Against Accused in Espionage Case; Three More Arrested, Including Sameer
जासूसी के मामले में गिरफ्तार तीन आरोपी। संवाद - फोटो : credit
विज्ञापन
कौशांबी। पाकिस्तानी सरदार के लिए देश की जासूसी करने के मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों पर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की धारा 18 बढ़ाई है। वहीं, 24 मार्च को पुलिस ने बिहार के भागलपुर स्थित झुनझुना बस्ती निवासी समीर उर्फ शूटर, शामली के बाबरी थानाक्षेत्र स्थित बुटराडा निवासी समीर और शाहजहांपुर के चटीया बहादरपुर निवासी शिवराज को भी गिरफ्तार किया है। समीर शूटर ने सैन्य ठिकानों की रेकी, दूसरे आरोपी समीर ने मध्य प्रदेश से असलहों की तस्करी और शिवराज ने सोनीपत में सीसीटीवी कैमरा लगाने की बात स्वीकार की है।एसआईटी की पूछताछ में आरोपी समीर उर्फ शूटर ने बताया कि वर्ष 2023-24 में उसकी असलहों के साथ फोटो-वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हुए थे। इसके बाद सुहेल व नौशाद ने उससे संपर्क किया था। इसके बाद उसे व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा। उसने पाकिस्तानी आका सरदार के निर्देश पर देश के विभिन्न शहरों के सुरक्षाबल व सैन्य ठिकाने, प्रमुख प्रतिष्ठान और रेलवे स्टेशनों की रेकी कर फोटो-वीडियो को जीपीएस लोकेशन के साथ विदेशी नंबरों पर भेजा। कई अन्य युवकों को ग्रुप से जोड़ कर उनसे भी देश विरोधी गतिविधि कराई। दूसरे आरोपी समीर ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वर्ष 2024 में इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी मुलाकात नौशाद से हुई थी। नौशाद ने उसे व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा। इसमें आरोपी महिला मीरा ठाकुर पहले से जुड़ी थीं। मीरा के कहने पर उसके साथ मध्य प्रदेश में पिस्टल की तस्करी भी की थी। वर्ष 2025 में वह सरदार के ग्रुप से जुड़ा और रेकी की। शिवराज से पूछताछ में पता चला कि आरोपी साहिल के माध्यम से वह ग्रुप से जुड़ा था। उसके कहने पर ही वह सोनीपत में सीसीटीवी कैमरा लगाकर आया था।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed