सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Video of young man filling chillum from pyre goes viral

Ghaziabad News: चिता से चिलम भरते हुए युवक का वीडियो वायरल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Video of young man filling chillum from pyre goes viral
विज्ञापन
हाफिजपुर। थाना क्षेत्र के गांव महमूदपुर स्थित श्मशान में जलती चिता से एक युवक का चिलम भरते हुए वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। युवक के साथ उसके तीन दोस्त भी श्मशान में मौजूद थे। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि अभी चारों युवक गायब बताए जा रहे हैं।
Trending Videos

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि गांव निवासी मुन्नी देवी(75) का शुक्रवार को निधन हो गया था। इसके बाद सभी क्रियाएं पूरी करने बाद उनके परिजन व ग्रामीण उनकी अर्थी को लेकर श्मशान पहुंचे और उन्हें मुखग्नि देकर घर लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि गांव के ही चार युवक हुक्का चिलम लेकर श्मशान में पहुंच गए। इनमें दो युवक दूसरे समुदाय के बताए जा रहे हैं और चारों युवक सूखा नशा भी करते हैं।
इसके बाद एक युवक श्मशान में जलती हुई चिता से चिलम भरने लगा। इसी बीच उसके दोस्तों ने उसकी वीडियो बना ली और शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर थाना प्रभारी प्रवीन कुमार पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की। इसके बाद पुलिस टीम ने चारों युवक की जानकारी की और उनके घर पहुंची। पुलिस टीम को चारों युवकों अपने घरों पर नहीं मिले।
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर थाना प्रभारी को मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि चारों युवक अभी फरार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed