फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   11.60 lakh fraud in the name of investment; one accused arrested.

Gurugram News: निवेश के नाम पर 11.60 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

Wed, 19 Aug 2026 05:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 05:19 PM IST
विज्ञापन
11.60 lakh fraud in the name of investment; one accused arrested.
व्हाट्सएप के माध्यम से इन्वेस्टमेंट के नाम पर 11 लाख 60 हजार रुपये की साइबर ठगी करने वाले गिरोह
- साइबर क्राइम थाना साउथ की टीम ने दिल्ली से पकड़ा, चार दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी के मामले में साइबर क्राइम थाना साउथ की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आलोक सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने ठगी की रकम के लिए अपना बैंक खाता उपलब्ध कराया था। टीम ने उसे मंगलवार को दिल्ली से गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक शिकायतकर्ता ने 20 फरवरी 2026 को शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया कि ठगों ने निवेश पर अधिक मुनाफे का झांसा देकर संपर्क किया और अलग-अलग बैंक खातों में 11.60 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। बाद में रकम वापस नहीं की गई। शिकायत पर साइबर क्राइम थाना साउथ में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और बैंकिंग ट्रेल के आधार पर आलोक सिंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने 25 हजार रुपये के बदले अपना एक्सिस बैंक खाता किसी अन्य व्यक्ति को उपलब्ध कराया था। इसी खाते का इस्तेमाल ठगी की रकम लेने के लिए किया गया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दिल्ली में भी साइबर ठगी का एक मामला दर्ज है। आरोपी को चार दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ठगी के पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed