सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   15 applications received from the district for sports equipment

Gurugram News: खेल उपकरण के लिए जिले से आए 15 आवेदन

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
15 applications received from the district for sports equipment
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

गुरुग्राम। हरियाणा सरकार की खेल उपकरण प्रावधान योजना 2025-26 के तहत 15 आवेदन प्राप्त हुए हैं। खेल विभाग द्वारा आवेदन प्रक्रिया फरवरी में शुरू की गई थी। विभाग को मिले इन आवेदनों की रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय भेज दी गई है। योजना के तहत वॉलीबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, बॉक्सिंग, कुश्ती, जूडो, क्रिकेट, योगा और वेटलिफ्टिंग सहित विभिन्न खेलों के उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे। हालांकि आवेदन करने के लिए कुछ आवश्यक शर्तें भी निर्धारित की गई हैं। संबंधित ग्राम पंचायत या नगर निकाय के पास इन खेलों के लिए निर्धारित मैदान या हॉल होना अनिवार्य है। इसके साथ ही खेल सामग्री को सुरक्षित रखने के लिए स्टोर की व्यवस्था भी होनी चाहिए।



जिला खेल अधिकारी आरती कोहली ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य गांव और शहर दोनों क्षेत्रों में खेल सुविधाओं को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि जिले से प्राप्त 15 आवेदनों की रिपोर्ट मुख्यालय को भेज दी गई है और जल्द ही सभी पात्र पंचायतों व निकायों को खेल उपकरण उपलब्ध करवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed