{"_id":"69a47ed1c8b6a1a83c04f0cf","slug":"a-woman-dumping-garbage-in-a-tractor-trolley-was-hit-by-a-hiva-and-died-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-81103-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: ट्रैक्टर-टॉली में कूड़ा डाल रही महिला को हाइवा ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: ट्रैक्टर-टॉली में कूड़ा डाल रही महिला को हाइवा ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
-ट्रैक्टर व हाइवा के बीच फंस गई थी महिला, ट्रैक्टर चालक भी घायल
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बुढेड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र में चंदू गांव में 28 फरवरी की सुबह ट्रैक्टर-टॉली में कूड़ा डाल रही महिला को हाइवा ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रैक्टर व हाइवा के बीच फंसी महिला की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर के चालक को भी चोटें आई हैं। मृतका की पहचान चंदू गांव निवासी पूनम रानी (31) के रूप में हुई है। पति पवन की शिकायत के आधार पर हाइवा चालक के खिलाफ राजेंद्रा पार्क थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पवन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव में कूड़ा उठाने के लिए गाड़ी आई थी। 28 फरवरी की सुबह करीब 6.30 बजे उसकी पत्नी पूनम कूड़ा डालने के लिए बाहर आई थी। इसी दौरान पीछे से गुरुग्राम से बादली ओर जा रहे मिट्टी से भरे एक हाइवा ने तेज रफ्तार व लापरवाही से पूनम को टक्कर मार दी। पूनम ट्रैक्टर-ट्राॅली व हाइवा के बीच में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हाइवा की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्राॅली पास में खड़े बिजली के खंभे से जा टकरा गया और चालक सतीश कुमार को भी चोटें आई। हादसे के बाद चालक हाइवा को मौके पर छोड़कर भाग गया। पूनम रानी को परिवार वालों ने तुरंत पास के निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी एएसआई किरनपाल ने बताया कि हाइवा को जब्त कर लिया गया है। गाड़ी के मालिक को नोटिस भेजकर चालक की पहचान कराने व पेश करने के लिए कहा जाएगा।
Trending Videos