{"_id":"69a47f383d7e8238ee0bfc04","slug":"global-city-will-be-connected-to-dwarka-expressway-through-an-underground-interchange-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-81089-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अंडरग्राउंड इंटरचेंज से द्वारका एक्सप्रेसवे से जुड़ेगी ग्लोबल सिटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अंडरग्राउंड इंटरचेंज से द्वारका एक्सप्रेसवे से जुड़ेगी ग्लोबल सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
-एचएसआईआईडीसी की मांग पर एनएचएआई ने तैयार किया प्रपोजल, 907 करोड़ रुपये होंगे खर्च
मनोज धर द्विवेदी
गुरुग्राम। ग्लोबल सिटी/विजन सिटी को द्वारका एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए अंडरग्राउंड इंटरचेंज का निर्माण कराया जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने अंडरग्राउंड इंटरचेंज का प्रपोजल तैयार कर लिया है। करीब 907 करोड़ रुपये की परियोजना के लिए फंड हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एचएसआईआईडीसी) को देने हैं।
एचएसआईआईडीसी ग्लोबल सिटी परियोजना को सेक्टर-36, 36 बी, 37 और 37 बी में 1,000 एकड़ से अधिक क्षेत्र में विकसित करा रहा है। इसमें वाणिज्यिक टावर, कार्यालय, आवासीय टावर, अस्पताल, स्कूल, नवाचार के लिए केंद्र, स्टार्टअप, इनक्यूबेशन जोन, हरित समेत अन्य शामिल हैं। हरियाणा सरकार ग्लोबल सिटी के पहले चरण को 587 एकड़ में विकसित कर रही है। पहले चरण में 13 किलोमीटर आंतरिक सड़कें, 82 एकड़ में लैंडस्केप, 26 किलोमीटर स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज इंफ्रास्ट्रक्चर, 11.96 किलोमीटर पीने योग्य पानी का इंफ्रास्ट्रक्चर, 12 किलोमीटर रिसाइकिल वाटर पाइप लाइन और 10 किलोमीटर यूटिलिटी टनल का निर्माण दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है। इसके लिए तेजी से कार्य चल रहे हैं। पिछले माह एनएचएआई के चेयरमैन के साथ जीएमडीए के सीईओ की बैठक हुई थी। इसमें एनएचएआई की परियोजना के साथ ग्लोबल सिटी/विजन सिटी के द्वारका एक्सप्रेसवे को जोड़ने पर चर्चा हुई थी। बैठक में बताया कि एचएसआईआईडीसी की मांग पर एनएचएआई ने ग्लोबल सिटी/विजन सिटी को कनेक्टिविटी देने के लिए डिपॉजिट वर्क के तौर पर 907 करोड़ रुपये की लागत से अंडरग्राउंड इंटरचेंज का प्रपोजल तैयार किया है। हालांकि, एचएसआईआईडीसी ने इंटरचेंज कंस्ट्रक्शन के लिए अपनी मंजूरी दे दी है, लेकिन जरूरी रकम जमा नहीं की है।
अंडरग्राउंड इंटरचेंज से पहुंच होगी आसान
ग्लोबल सिटी तक आवागमन बेहतर करने के लिए एचएसआईआईआईडी अंडरग्राउंड इंटरचेंज या फ्लाईओवर जैसे विकल्पों पर विचार कर रहा है। हालांकि एनएचएआई ने अंडरग्राउंड इंटरचेंज का प्रपोजल बनाया है। अंडरग्राउंड इंटरचेंज दो या अधिक प्रमुख सड़कों / एक्सप्रेस वे को भूमिगत (जमीन के नीचे) सुरंगों के माध्यम से आपस में जोड़ा जाता है, ताकि ट्रैफिक बिना सिग्नल और बिना क्रॉसिंग के सीधे आगे बढ़ सके। इसे मल्टीलेयर भी बनाया जा सकता है।
सबसे ऊंची बिल्डिंग बनाने की भी योजना
हरियाणा सरकार ग्लोबल सिटी प्रोजेक्ट के सेंटर में भारत की सबसे ऊंची बिल्डिंग बनाने की योजना बना रही है। ये प्रोजेक्ट अभी प्रपोजल और रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल फेज में है। अभी इसके लिए बिडिंग प्रोसेस शुरू होना बाकी है। जिस आइकॉनिक टावर को बनाने का प्रस्ताव रखा गया है, उसे मिक्स्ड-यूज के तैयार किया जाएगा, जिसमें प्रीमियम ऑफिस स्पेस, ग्लोबल कॉर्पोरेट हेडक्वार्टर, हॉस्पिटैलिटी, ऑब्जर्वेशन डेक और पब्लिक स्पेस होंगे। इसकी तुलना सिंगापुर, दुबई और यूरोप के बड़े शहरों की इंटरनेशनल स्काईलाइन से की जा सकेगी।
वर्जन
ग्लोबल सिटी को अंडरग्राउंड इंटरचेंज से द्वारका एक्सप्रेसवे से जुड़ने की योजना है। इस परियोजना में कई अन्य बातों पर भी विचार किया जा रहा है। इस पर जल्द एक निर्णय लिया जाएगा। - अरुण गर्ग, डीजीएम, एचएसआईआईडीसी
Trending Videos