{"_id":"69a47f1859f51e12a600e618","slug":"youths-riding-in-a-thar-without-number-plate-arrived-to-beat-up-a-minor-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-81117-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बिना नंबर की थार में सवार युवक नाबालिग की पिटाई करने पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बिना नंबर की थार में सवार युवक नाबालिग की पिटाई करने पहुंचे
विज्ञापन
विज्ञापन
-दुकान में छिपकर नाबालिग ने बचाई जान, डायल 112 पर कॉल करके दी सूचना
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर की न्यू कॉलोनी मोड़ के पास 27 फरवरी को बिना नंबर की थार व अन्य गाड़ियों में सवार होकर कुछ युवक एक बिजनेसमैन के नाबालिग बेटे के साथ मारपीट करने पहुंचे थे। युवकों ने हॉकी स्टिक व डंडे लिए हुए थे। बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़के ने एक दुकान के अंदर छिपकर अपनी जान बचाई और डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। पुलिस की ईआरवी को मौके पर देखकर युवक मौके से भाग गए।
इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवकों द्वारा नाबालिग लड़के का पीछा करने के संदर्भ में गुरुग्राम सिटी थाने में शिकायत दी गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए विशाल व अमन सहित अन्य कई युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं, रविवार को बिना नंबर की एक थार को जब्त किया है।
सिटी थाने में दी शिकायत में बिजनेसमैन लव गुप्ता ने बताया कि दो साल से सेक्टर-9ए में रहने वाले कुछ युवक उनके परिवार को परेशान कर रहे हैं। पिछले साल भी कुछ युवकों ने उनके घर पर पथराव किया और गाड़ियों के शीशे तोड़े थे। मामले में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। जो मामला कोर्ट में चल रहा है। लव गुप्ता ने बताया कि उसका लड़का 11वीं कक्षा में पढ़ता है। वह 27 फरवरी को अपनी कार में कुछ एक्सेसरीज लगवाने के लिए रेलवे रोड आया था। इसी दौरान कुछ युवक उस पर हमला करने के लिए पहुंचे थे। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल संजय ने बताया कि विशाल व अमन सहित अन्य युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। दोनों पक्षाें में पहले भी झगड़े हो चुके हैं।
Trending Videos