फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A young man riding a bike under the influence of alcohol hit an ex-serviceman.

Gurugram News: शराब के नशे में बाइक चला रहे युवक ने पूर्व सैनिक को मारी टक्कर

Sun, 09 Aug 2026 06:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
A young man riding a bike under the influence of alcohol hit an ex-serviceman.
-गलत दिशा में तेज रफ्तार बाइक चलाने का आरोप, चालक का कराया गया मेडिकल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बुढेड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र के चंदू गांव में शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक चला रहे युवक ने पैदल जा रहे सेवानिवृत्त सैनिक को टक्कर मार दी। हादसे में पूर्व सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की शिकायत पर राजेंद्रा पार्क थाने में बाइक चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
चंदू गांव निवासी सुनील कुमार ने पुलिस को बताया कि वह इंडियन आर्मी की सिग्नल कोर से सेवानिवृत्त हैं। 8 अगस्त की रात वह चंदू गांव से छीलना मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते से पैदल खेतों की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार बाइक सवार गलत दिशा में आया और उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

सुनील के अनुसार, बाइक चालक शराब के नशे में था। हादसे के बाद चालक और उसका साथी बाइक लेकर भागने का प्रयास करने लगे। उन्होंने एक युवक को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस बाइक चालक को चौकी ले गई। चालक की पहचान उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी विपिन के रूप में हुई है। पुलिस ने विपिन का मेडिकल कराया। पूछताछ में उसने शराब का सेवन करने की बात स्वीकार की। मामले की जांच हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार कर रहे हैं। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article