{"_id":"69b93e138ac65896fb093352","slug":"bhajans-resonate-in-the-court-of-mata-shitala-preparations-for-navratri-in-full-swing-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-82318-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: माता शीतला के दरबार में भजनों की गूंज, नवरात्र की तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: माता शीतला के दरबार में भजनों की गूंज, नवरात्र की तैयारियां तेज
विज्ञापन
विज्ञापन
19 मार्च को उपायुक्त और मंदिर के सीईओ करेंगे कलश स्थापना और पहले दिन की पूजा
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। माता शीतला के दरबार में मंगलवार को मत्था टेकने वाले श्रद्धालुओं ने दरबार में जयकारे लगाए। मंदिर के साथ लगे बरामदे में ढोल मंजीरे के साथ भक्त भजन कीर्तन करते नजर आए। काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने बच्चों के मुंडन कराए। बहुत सारे श्रद्धालुओं ने तालाब की मिट्टी उठाई, जिसे पवित्र माना जाता है।
मंदिर के अधिकारी यज्ञ दत्त शर्मा ने बताया कि मंदिर में नवरात्रि को लेकर मंदिर में तैयारियां तेज हो गई हैं। पहले दिन कलश स्थापना और पूजा उपायुक्त अजय कुमार और मंदिर के सीईओ सुमित कुमार परिवार सहित करेंगे। नवरात्र में माता के मंदिर परिसर में चंडी पाठ किया जाएगा। करीब 150 पुलिस कर्मी सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात रहेंगे। कानूनी सहायता समेत कुछ एनजीओ के कैंप भी नवरात्र के दौरान लगेंगे। मंदिर के कपाट 24 घंटे भक्तों के लिए खुले रहेंगे।
काली और भैरव दरबार में पैसे ठगने की शिकायत
नोएडा के परिवार समेत धौंक लगाने आई पूनम शर्मा ने मंदिर स्थित पुलिस चौकी और मंदिर के अधिकारी यज्ञ दत्त शर्मा से मुंडन हॉल के पास काली माता के दरबार के पुजारी द्वारा धौंक के नाम पर एक हजार रुपये ठगने का आरोप लगाया। महिला की शिकायत पर अधिकारियों ने मुंडन हॉल के ठेकेदार से महिला के पैसे वापस दिलवाने के लिए भेजा। मुंडन हॉल के साथ भैरव, काली, दुर्गा, भगवान शिव आदि कई देवी देवताओं की मूर्ति लगाकर लोग वहां श्रद्धालुओं से दान ले रहे हैं जो मंदिर का मुख्य हिस्सा नहीं हैं। मूर्तियों के साथ बैठे पुजारियों द्वारा ग्रामीणों से तरह-तरह के भय दिखाकर पैसे वसूलने की भी शिकायतें आती रही हैं। इसके अलावा मन्नत का धागा बांधने, घर बनाने और तालाब की मिट्टी लेने पर भी दक्षिणा ली जा रही है।
मंदिर के अधिकारी ने स्पष्ट कि मुंडन हॉल का ठेका दे दिया जाता है। ठेकेदार ही मुंडन हॉल की व्यवस्था करते हैं। वहां रखी गईं भगवान की मूर्तियाें के चढ़ावे की जिम्मेदारी ठेकेदार की है। मंदिर प्रशासन ओर से सामान्य हॉल में मुंडन के लिए 200 रुपये और एसी हॉल में मुंडन के लिए 500 रुपये की राशि तय की गई है। इसके अलावा कोई राशि मांगता है या किसी तरह पैसे ठगने की कोशिश करता है तो इसकी शिकायत मंदिर प्रबंधन से की जानी चाहिए। मंदिर में जगह-जगह मंदिर के सीईओ, मंदिर के अधिकारी, मंदिर में स्थित पुलिस चौकी के इंचार्ज के नंबर लगाए गए हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
नवरात्र के दौरान मीट की दुकानें बंद रखने की मांग
गुरुग्राम। चैत्र नवरात्र पर शहर की धार्मिक गरिमा और जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए शिवसेना (गुरुग्राम इकाई) ने 9 दिन तक मीट की दुकानों को बंद रखने की मांग उठाई है। इस संबंध में मंगलवार को शिवसेना के पदाधिकारियों ने जिला उपायुक्त (डीसी) को एक ज्ञापन सौंपा। शिवसेना के राज्य सह-संगठन मंत्री एवं जिला प्रभारी संजय ठकराल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से आग्रह किया कि नवरात्र के दौरान मीट की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। ठकराल ने कहा कि नवरात्र हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र माना जाता है।ऐसे में खुले में मीट की बिक्री से श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत होती हैं। उन्होंने कहा कि 19 मार्च से नवरात्र शुरू हो रहा है। जिलाध्यक्ष राकेश सहरावत ने बताया कि यह मांग शांतिपूर्ण तरीके से रखी गई है। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि वे नगर निगम और संबंधित विभाग को उचित निर्देश जारी करें। इसमें मुख्य रूप से स्वयं शासन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गुरिंदर सिंह, शिवसेना के सुभाष सारवान, ज्ञानेश्वर सिंह (प्रधान वाल्मीकि सभा), सत्य प्रताप, मनोज कुमार, कीर्ति सिंह, मोनू, प्रशांत, देशराज और साहिल सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -
पटौदी में सज गए बाजार
पटौदी। चैत्र शुक्ल पक्ष नवरात्र 19 मार्च से शुरू होने जा रहे हैं। इस मौके पर श्रद्धालु नौ दिन तक व्रत रखकर माता की पूजा-अर्चना करेंगे। पटौदी क्षेत्र के बाजारों में नवरात्र को लेकर पूजा सामग्री की दुकानों में रौनक दिख रही है। दुकानदारों का कहना है कि इस वर्ष पूजा सामग्री के दाम पिछले साल की तरह ही हैं। माता की चुन्नी 20, 30 और 50 रुपये, प्रसाद 60 रुपये, कपूर 30 रुपये, नारियल व गोला 60 रुपये, आधा किलोग्राम सामक व कुट्टू 60 रुपये, माता की मूर्ति 150-200 रुपये, माता की ड्रेस 30 से 100 रुपये, रोली 10 रुपये, कलावा 10, 20, 30 और 50 रुपये, लोंग 10 रुपये, सुपारी 20 रुपये, इलायची 20 रुपये, धूप 10 रुपये, अगरबत्ती 20 रुपये में उपलब्ध हैं। ओम नम: शिवाय ज्योतिष केंद्र के संचालक पं. आरपी पांडे ने बताया कि इस बार माता दुर्गा पहले नवरात्र में पालकी पर सवार होकर आ रही हैं और सभी सनातन धर्म के लोग उनका स्वागत करें। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
नवरात्र पर मंदिरों में चंडीपाठ की तैयारी
गुरुग्राम। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को हिंदू नववर्ष के रूप में मनाने की तैयारी चल रही है। दूसरी ओर नवरात्र पर देवी मंदिरों में कलश स्थापना और पूजा की तैयारी है।सेक्टर-पांच महालक्ष्मी मंदिर और वैश्य महासम्मेलन की ओर से चैत्र नवरात्र और हिंदू नव वर्ष की पूर्व संध्या पर बुधवार को कलश यात्रा निकाली जाएगी। आचार्य पुरोहित संघ के अध्यक्ष पं. अमर चंद भारद्वाज ने कहा कि 19 मार्च को कलश स्थापना का समय सुबह 6.53 मिनट से शुरू होकर 7.43 तक रहेगा। प्रेम मंदिर में माता का दरबार सजाने के लिए वृंदावन से कलाकार आएंगे। संवाद
Trending Videos