{"_id":"69d3a861dd857738690229d0","slug":"chaos-erupts-as-fire-breaks-out-in-four-warehouses-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-84145-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: चार गोदामों में लगी आग से मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: चार गोदामों में लगी आग से मची अफरा-तफरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। सेक्टर-89 में चार बड़े फर्नीचर गोदामों में आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इन गोदामों के पास ही सीएनजी पंप भी था, जिससे खतरा और बढ़ गया। आग अचानक लगी और देखते ही देखते तेजी से फैल गई। इसकी लपटें आसपास की इमारतों तक दिखाई देने लगीं। गोदाम में रखे फर्नीचर और पॉलिश के सामान से आग और तेज हो गई, जिससे पूरे इलाके में काला धुआं फैल गया। राहत की बात यह रही कि अंदर काम कर रहे सभी कर्मचारी समय रहते बाहर निकल आए, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
मानेसर फायर स्टेशन से अधिकारी ललित ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे घटना की सूचना मिली। पहले मानेसर से दो गाड़ियां भेजी गईं लेकिन आग तेज होने के कारण भीम नगर, सेक्टर-29, उद्योग विहार और सेक्टर-37 से भी दमकल गाड़ियां बुलाई गईं। फिलहाल सात दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं। आग के पास ही पेट्रोल पंप और सीएनजी स्टेशन हैं। अगर आग वहां तक पहुंचती है तो बड़ा हादसा हो सकता था। इसी वजह से प्रशासन ने आसपास का इलाका खाली करा दिया। इस आग में लाखों रुपये का फर्नीचर और लकड़ी का सामान जलकर नष्ट हो गया है। आग लगने की वजह अभी साफ नहीं है, लेकिन शॉर्ट सर्किट को इसका कारण माना जा रहा है।
Trending Videos