सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Criminal Rashid injured after being shot in leg in police encounter in Gurugram

Gurugram Encounter: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल, 10 वारदातों को दे चुका है अंजाम

अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: राहुल तिवारी Updated Thu, 05 Feb 2026 12:42 PM IST
विज्ञापन
सार

गुरुग्राम में पुलिस ने कुख्यात अपराधी राशिद को मुठभेड़ के दौरान बाएं पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया है। घटना स्थल से एक बाइक, पिस्टल और चार खोल कारतूस बरामद किए गए। 

Criminal Rashid injured after being shot in leg in police encounter in Gurugram
अस्पताल में भर्ती घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गुरुग्राम में पुलिस मुठभेड़ के दौरान लूट की वारदात को अंजाम देने आए बदमाश के पैर में गोली लगी। गंभीर हालत में आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच में पता चला कि आरोपी ने जिला नूंह, फरीदाबाद और गुरुग्राम में लूट, चोरी, गृहभेदन और शस्त्र अधिनियम से जुड़ी करीब 10 वारदातों को अंजाम दिया था।

Trending Videos


गुरुग्राम में चार फरवरी की मध्यरात्रि को पुलिस को सूचना मिली कि कुख्यात अपराधी राशिद सोहना इलाके में दिखाई दिया है। सूचना मिलते ही सोहना अपराध शाखा के इंचार्ज ने उच्च अधिकारियों को अवगत कराया और क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक बिना नंबर की अपाचे बाइक पर सवार संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया। खुद को घिरा देखकर आरोपी ने सोहना-अलवर रोड की ओर बाइक घुमाकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा किया, लेकिन तेज गति से बाइक चलाने के कारण वह असंतुलित होकर गिर गया।

गिरने के बाद आरोपी ने भागते हुए पुलिस पर जानलेवा फायर किया, जिसमें एक गोली सरकारी वाहन के बंपर और एक गोली उप-निरीक्षक विनय के पास से गुजर गई। पुलिस ने चेतावनी देने और हवा में फायर करने के बावजूद आरोपी नहीं रुका, जिसके बाद कानून के दायरे में रहते हुए आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की गई। गोली आरोपी के बाएं पैर में लगी और वह घायल होकर गिर गया। पुलिस ने उसे तुरंत काबू कर लिया।

घायल आरोपी ने अपना नाम राशिद (उम्र-30 वर्ष) निवासी थलचाना, जिला डींग, राजस्थान बताया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटनास्थल से पुलिस ने एक बाइक, एक पिस्टल और चार खोखले कारतूस बरामद किए। जांच जारी है और आरोपी से जुड़ी अन्य वारदातों की भी पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed