सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Street vending zones to be set up at 10 locations in Manesar

Gurugram News: मानेसर में 10 स्थानों पर बनेंगे स्ट्रीट वेंडिंग जोन

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Street vending zones to be set up at 10 locations in Manesar
विज्ञापन
स्ट्रीट वेंडर्स को मुख्य सड़कों से हटाकर किया जाएगा व्यवस्थित
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। नगर निगम मानेसर रेहड़ी-पटरी वालों के लिए स्ट्रीट वेंडिंग जोन बनाने पर विचार कर रहा है। बुधवार को आयुक्त प्रदीप सिंह, संयुक्त आयुक्त लोकेश यादव और जिला परियोजना अधिकारी महेंद्र सिंह ने निगम क्षेत्र का दौरा किया। फिलहाल 10 जगहों को अस्थाई तौर पर चुना गया है। स्ट्रीट वेंडिंग जोन का मुख्य उद्देश्य स्ट्रीट वेंडर्स को मुख्य सड़कों से हटाकर सुरक्षित और व्यवस्थित स्थान प्रदान करना है, ताकि यातायात व्यवस्था बेहतर हो।

चिन्हित स्थानों में गांव गढ़ी, हरसरू, मानेसर, कासन, भांगरौला, सेक्टर-83, नखड़ौला, नौरंगपुर और पटौदी रोड पर हयातपुर चैक के पास स्ट्रीट वेंडिंग जोन बनाने की योजना है। इसका उद्देश्य है कि स्ट्रीट वेंडर्स को मुख्य सड़क से थोड़ी दूरी पर सुरक्षित स्थान मुहैया करवाना है। इनमें नाइट बाजार और साझा बाजार बनाया जाएगा, जिसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के बनाए उत्पाद बेचे जाएंगे। जिला परियोजना अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि इन बाजारों में महिलाएं हस्तशिल्प, आचार, पापड़, साबुन और अन्य उत्पाद बेच सकेंगी, जिससे महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होंगी और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed