{"_id":"6983974cf288aa0f940ba3f4","slug":"the-days-of-bal-bhavan-will-be-brighter-educational-cultural-and-creative-activities-will-take-place-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-78924-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बाल भवन के दिन बहुरेंगे, शैक्षणिक-सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियां होंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बाल भवन के दिन बहुरेंगे, शैक्षणिक-सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियां होंगी
विज्ञापन
विज्ञापन
निगमायुक्त ने बाल भवन शुरू कराने और सुविधाएं बेहतर करने के दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-4 स्थित बाल भवन के दिन बहुरने वाले हैं। अव्यवस्था के शिकार इस भवन की सुध नगर निगम लेने जा रहा है। निगमायुक्त के निर्देश पर इसकी सफाई कराई जाएगी। इसके शुरू होने से शैक्षणिक, सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियां के आयोजन में सहूलियतें मिलेगी।
नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया ने बुधवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण की शुरुआत सेक्टर-4 स्थित बाल भवन और सामुदायिक केंद्र से की गई। आयुक्त ने भवनों की स्थिति, साफ-सफाई, रखरखाव और उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाल भवन का संचालन शीघ्र शुरू किया जाए, ताकि बच्चों को शैक्षणिक, सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों के लिए उपयुक्त स्थान मिल सके। सामुदायिक केंद्र के निरीक्षण के दौरान भी व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखने और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। आयुक्त ने कहा कि ये केंद्र सामाजिक और सामुदायिक गतिविधियों का प्रमुख आधार होते हैं।
दौरे के दौरान सेक्टर के अन्य हिस्सों में स्वच्छता व्यवस्था, सड़कों की स्थिति, जल निकासी और सार्वजनिक स्थलों की देखरेख का भी निरीक्षण किया गया। आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फील्ड स्तर पर नियमित निगरानी रखी जाए और छोटी समस्याओं को भी गंभीरता से लेकर समयबद्ध समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि शहर की स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि निरंतर जिम्मेदारी है। बता दें कि बाल भवन की करोड़ों रुपये का भवन बनकर तैयार है लेकिन रखरखाव के अभाव में कबाड़ बना हुआ है।
मेयर कैंप कार्यालय और स्वास्थ्य सुविधा का अवलोकन
निगमायुक्त भीम नगर स्थित मेयर राजरानी मल्होत्रा के कैंप कार्यालय पहुंचे। यहां संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का अवलोकन करते हुए उन्होंने वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना की। इस प्रकार की स्थानीय स्वास्थ्य सुविधाएं आम नागरिकों के लिए लाभकारी हैं। इस दौरान अतिरिक्त निगमायुक्त रविन्द्र यादव, संयुक्त आयुक्त विशाल कुमार, चीफ इंजीनियर विजय ढाका, कार्यकारी अभियंता सुंदर श्योराण, वरिष्ठ सफाई निरीक्षक संदीप कुमार सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता तिलकराज मल्होत्रा उपस्थित रहे।
Trending Videos