सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   He fled with foreign currency worth Rs 22 lakh from a businessman.

Gurugram News: कारोबारी से 22 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा लेकर भागा

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
He fled with foreign currency worth Rs 22 lakh from a businessman.
विज्ञापन
-सेक्टर-50 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। कारोबारी से 22 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा लेकर एक ठग भाग गया। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-50 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिल्ली के सागरपुर निवासी नदीम अख्तर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह विदेशी मुद्रा का काम करता है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके पास एक अभिषेक नामक युवक ने कॉल की थी। फोन करने वाले ने कहा कि वह विदेशी मुद्रा खरीदना चाहता है। शिकायतकर्ता को युवक ने यूनिटेक बिजनेस जोन सेक्टर-50 में मिलने के लिए बुलाया। जब वह बताए गए पते पर पहुंचे तो वहां वह मिला। जहां से आरोपी उसे बिजनेस जोन के ब्लॉक-बी में स्थित ऑफिस नंबर 110-111 में ले गया। वहां पर उसने मांगी गई विदेशी मुद्रा सौंप दी। मुद्रा लेने के बाद आरोपी ने कहा कि उसका मुख्य ऑफिस ऊपर है और वह वहां से भारतीय मुद्रा (कैश) लेकर अभी आता है।
शिकायतकर्ता काफी देरतक वहां पर उसका इंतजार करता रहा लेकिन वह नहीं आया। जब उन्होंने उसके मोबाइल पर काॅल किया तो वह बंद आया । सेक्टर-50 थाना प्रभारी सुखबीर ने बताया कि आरोपी के मोबाइल नंबर की डिटेल निकलवाई जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed