{"_id":"6a0e1120ea701e6c900914ad","slug":"crossing-the-highway-in-binaula-will-be-safe-a-new-foot-over-bridge-is-being-built-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-88603-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बिनौला में हाईवे पार करना होगा सुरक्षित, बन रहा नया फुटओवर ब्रिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बिनौला में हाईवे पार करना होगा सुरक्षित, बन रहा नया फुटओवर ब्रिज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लंबे समय से सुरक्षित क्रॉसिंग की मांग की जा रही थी
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर स्थित बिनौला इलाके में अब लोगों को सड़क पार करने में आसानी होगी। यहां कई औद्योगिक कंपनियां होने के कारण रोजाना बड़ी संख्या में कर्मचारी और स्थानीय लोग हाईवे को पार करते हैं, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है।
इसी को देखते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की तरफ से फुटओवर ब्रिज (एफओबी) का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। यह ब्रिज लोगों को सुरक्षित तरीके से हाईवे पार करने की सुविधा देगा, ताकि लोग अपनी जान जोखिम में डालकर सड़क पार न करें।
ग्रामीणों ने बताया कि एफओबी नहीं होने के कारण हाईवे को पार करने में काफी समस्या आती थी। वहीं इस इलाके में कई कंपनियां भी मौजूद हैं और हजारों कर्मचारी यहां पर काम करने के लिए आते हैं। हाईवे के दूसरी तरफ कंपनी होने के कारण वह हाईवे पार करते हैं जिससे हादसे का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
एनएचएआई के परियोजना निदेशक योगेश तिलक ने बताया कि योजना के तहत हाईवे पर आठ फुटओवर ब्रिज बनाए जाने की जगह को देखते हुए इसी योजना के तहत बिनौला में भी निर्माण कार्य चल रहा है। इन फुटओवर ब्रिज के बनने से हाईवे पर सड़क हादसों में कमी आएगी और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से यहां सुरक्षित क्रॉसिंग की मांग की जा रही थी। अब निर्माण कार्य शुरू होने से उन्हें राहत मिलने की उम्मीद है। फुटओवर ब्रिज बनने के बाद फैक्ट्रियों में काम करने वाले कर्मचारियों को भी रोजाना आने-जाने में सुविधा होगी।
हाईवे के पास फुटओवर ब्रिज बनने से सड़क पार करना आसान और सुरक्षित हो जाएगा। अब उन्हें तेज रफ्तार वाहनों के बीच से नहीं गुजरना पड़ेगा, जिससे हादसों का खतरा काफी कम होगा।
- त्रिलोक चंद सोनी
फुटओवर ब्रिज बनने से गांव के लोगों के साथ यहां काम करने वाले और भी लोगों को राहत मिलेगी। पहले ब्रिज न होने से हाईवे पार करना पड़ता था, जिससे हर समय हादसे का खतरा बना रहता था।
-राहुल
रात में हाईवे पार करना और भी ज्यादा मुश्किल और खतरनाक हो जाता था। तेज रफ्तार से चलते वाहनों के बीच सड़क पार करना जोखिम भरा होता है। इलाके में ट्रकों की लगातार आवाजाही रहती है।
- धीरज, यादव स्थानीय निवासी
इस इलाके में कई कंपनियां हैं, जहां हजारों लोग काम करने आते हैं। लोग रोज हाईवे पार करते हैं, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। एफओबी बनने से लोग सुरक्षित तरीके से सड़क पार कर सकेंगे।
- सतपाल रोहिला

Trending Videos