{"_id":"6a0e0ef019783ad18c091670","slug":"work-begins-to-cover-open-drains-in-manesar-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-88629-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मानेसर में खुले नालों को ढकने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मानेसर में खुले नालों को ढकने का काम शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बारिश के समय पानी भर जाने से आसपास जलभराव हो जाता था
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। दिल्ली-जयपुर हाईवे के पास लंबे समय से खुले पड़े नालों को अब सुरक्षित बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। इस काम को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा किया जा रहा है। मानेसर हाईवे क्षेत्र में कंक्रीट स्लैब लगाकर नालों को ढका जा रहा है, ताकि सड़क किनारे सुरक्षा बढ़ाई जा सके।
मानेसर के ग्रामीणों का कहना है कि खुले नाले लंबे समय से परेशानी का कारण बने हुए थे। बारिश के समय इनमें पानी भर जाता था, जिससे आसपास जलभराव हो जाता था और लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती थी। कई बार सड़क किनारे खुले नालों में गिरने का खतरा भी बना रहता था, जिससे हादसे की आशंका हमेशा रहती थी।
ग्रामीणों ने यह भी बताया कि अभी भी कई जगहों पर नाले खुले हुए हैं। कुछ जगहों पर जो नाले पहले कंक्रीट से ढके गए थे, वे टूट चुके हैं या खराब हालत में हैं। ऐसे में लोग कई बार इन्हीं ढके हुए नालों पर फुटपाथ की तरह चलने लगते हैं, जिससे नीचे खुले हिस्सों की वजह से दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
अब एनएचएआई की ओर से फिर से इन नालों को मजबूत कंक्रीट से ढका जा रहा है। इससे न सिर्फ सड़क किनारे सुरक्षा बेहतर होगी, बल्कि गंदगी और जलभराव की समस्या में भी कमी आने की उम्मीद है। अधिकारियों का कहना है कि इस काम से दुर्घटनाओं में कमी आएगी और हाईवे का रखरखाव भी बेहतर तरीके से हो सकेगा।
मानेसर और आसपास के क्षेत्रों में लगातार विकास कार्य बढ़ रहे हैं और ट्रैफिक भी तेजी से बढ़ा है। ऐसे में सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम काफी जरूरी माना जा रहा है। लोगों ने बताया कि खुले नालों की वजह से लंबे समय से परेशानी हो रही थी, लेकिन अब इनके ढकने से राहत मिलेगी और सड़क पर सफर करना पहले से ज्यादा सुरक्षित और आरामदायक हो जाएगा।
एनएचएआई के परियोजना निदेशक योगेश तिलक ने बताया कि हाईवे किनारे बने नालों को ढका जा रहा है, ताकि बारिश के समय पानी जमा न हो और जलभराव की समस्या कम हो सके। साथ ही इससे सड़क हादसों पर भी रोक लगाई जा सकेगी।

Trending Videos