{"_id":"6a0e0ff2d9e766d7210668e2","slug":"eye-patients-increase-in-opd-of-hospitals-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-88580-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अस्पतालों की ओपीडी में बढ़े आंखों के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अस्पतालों की ओपीडी में बढ़े आंखों के मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तेज धूप और गर्म हवा के कारण आंखों में जलन, खुजली, एलर्जी और लालपन जैसी शिकायतें तेजी से बढ़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। नागरिक अस्पताल में भीषण गर्मी और तेज धूप का असर अब अस्पतालों की ओपीडी पर साफ दिखाई देने लगा है। पिछले कुछ दिनों में तापमान बढ़ने के साथ मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हुआ है। खासकर त्वचा रोग और आंखों से जुड़ी समस्याओं वाले मरीज अधिक संख्या में अस्पताल पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार तेज धूप और गर्म हवा के कारण आंखों में जलन, खुजली, एलर्जी और लालपन जैसी शिकायतें तेजी से बढ़ी हैं।
अस्पताल प्रशासन के मुताबिक इन दिनों आंखों की ओपीडी में प्रतिदिन करीब 170 से 200 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि लंबे समय तक धूप में रहने, गर्म हवा और धूल के संपर्क में आने से आंखों में संक्रमण और एलर्जी की समस्या बढ़ रही है। वहीं तेज गर्मी के कारण त्वचा संबंधी रोग, रैशेज और खुजली के मामलों में भी वृद्धि दर्ज की गई है।
डॉक्टरों ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। बाहर जाते समय धूप से बचाव के लिए चश्मा, छाता और सिर ढकने का उपयोग करने को कहा गया है। साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और शरीर को हाइड्रेट रखने की भी सलाह दी गई है।
विज्ञापन
गर्मियों में आंखों की ऐसे करें देखभाल
- तेज धूप में बाहर निकलते समय धूप का चश्मा पहनें।
- आंखों को बार-बार हाथ लगाने से बचें।
- स्विमिंग के दौरान कॉन्टैक्ट लेंस का उपयोग न करें।
- साफ पानी से समय-समय पर आंखें धोते रहें।
गर्मियों में आंखों की देखभाल जरूरी है। धूप में बाहर निकलते समय चश्मा पहनें ताकि हानिकारक किरणों से बचाव हो सके। आंखों को बार-बार हाथ लगाने से बचें। पर्याप्त पानी पीएं और शरीर को हाइड्रेट रखें ताकि आंखें स्वस्थ रहें।
- डाॅ. पूनम गोयल, आई सर्जन, अतिरिक्त वरिष्ठ मेडिकल अधिकारी, नागरिक अस्पताल

Trending Videos