सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The sky is raining fire, people are sweating profusely

Gurugram News: आग बरसा रहा आसमान, पसीने-पसीने हो रहा इंसान

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
The sky is raining fire, people are sweating profusely
विज्ञापन
24 मई तक का लू का ऑरेंज अलर्ट, अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज, सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक
Trending Videos



संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते शनिवार से शहर में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग ने 24 मई तक लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। तेज धूप और बढ़ती गर्मी ने जनजीवन की रफ्तार धीमी कर दी है, जिसके चलते दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा नजर आता है।

बुधवार को सुबह से ही कड़ी धूप ने लोगों को परेशान किया और दोपहर में तापमान का असर और अधिक महसूस किया गया। अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक है। शाम के समय भी गर्म हवाओं से कोई खास राहत नहीं मिली। लोग केवल जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी लू और भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन खिचड़ ने चेतावनी दी है कि लू का असर बढ़ सकता है और धूल भरी गर्म हवाएं भी चल सकती हैं। सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बाहर निकलना स्वास्थ्य के लिए जोखिम भरा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खराब हवा के चलते ग्रैप-1 लागू कर दिया गया है। गुरुग्राम और मानेसर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) येलो श्रेणी में दर्ज किया गया है। पिछले दो दिनों से दोनों क्षेत्रों के स्टेशन पर एक्यूआई ऑरेंज श्रेणी में बना हुआ था। प्रदूषण स्तर में मामूली सुधार के बावजूद हवा अब भी सामान्य से खराब बनी हुई है, जिस पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन




गर्मी में सेहत का ऐसे ध्यान रखें


- दिन में 8–10 गिलास पानी पिएं।

- हल्के, ढीले और सूती कपड़े पहनें।

- धूप में टोपी, छाता या सनग्लास का इस्तेमाल करें।

- 11 बजे से 4 बजे तक धूप से बचें।

- नींबू पानी, नारियल पानी या ओआरएस लें।

- तला-भुना और भारी भोजन कम करें।

- तरबूज, खीरा, संतरा जैसे फल खाएं।
- ज्यादा पसीने पर ठंडे पानी से स्नान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed