सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Private school accused of fraudulent operation, DC orders investigation

Gurugram News: निजी स्कूल पर फर्जी संचालन का आरोप, डीसी ने जांच के दिए आदेश

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Private school accused of fraudulent operation, DC orders investigation
विज्ञापन
गुरुग्राम। गुड़गांव गांव में संचालित एक निजी स्कूल के खिलाफ उपायुक्त को शिकायत दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसी ने जांच जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को भेज दी है। शिकायतकर्ता सतेंद्र सिंह ने आरोप लगाया है कि स्कूल फर्जी तरीके से संचालित किया जा रहा है और यहां पढ़ने वाले छात्रों का भविष्य खतरे में पड़ सकता है।
Trending Videos

शिकायत में यह भी बताया गया है कि संबंधित स्कूल मालिक के खिलाफ पहले से ही पंचकूला में प्राथमिकी दर्ज है। उनका कहना है कि स्कूल संचालक पर जब गंभीर केस दर्ज है तो स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों का क्या होगा। ऐसे में स्कूल और संचालक पर कार्रवाई होनी चाहिए। शिकायतकर्ता ने शिक्षा विभाग से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने और छात्रों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed