{"_id":"6a0e0f877b8bc2de820f1cb6","slug":"power-outage-in-binola-village-for-several-hours-farmers-face-problems-in-irrigation-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-88616-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बिनोला गांव में कई घंटे बिजली गुल, किसानों को सिंचाई में दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बिनोला गांव में कई घंटे बिजली गुल, किसानों को सिंचाई में दिक्कत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। बिनोला गांव में बुधवार को बिजली आपूर्ति करीब 5 घंटे 35 मिनट तक बाधित रही। गुरुग्राम-1 सर्कल के 11 केवी बिनोला-एपी फीडर में आई तकनीकी खराबी के कारण यह समस्या हुई। जानकारी के अनुसार, बिजली सप्लाई सुबह 11:15 बजे से शाम 4:50 बजे तक बंद रही। यह फीडर गांव और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ खेतों और कृषि कनेक्शनों को भी बिजली देता है।
बिजली कटौती के दौरान सबसे ज्यादा परेशानी किसानों को हुई। इस समय खेतों में सिंचाई का काम चल रहा है और फसलों को पानी की जरूरत होती है लेकिन बिजली न होने के कारण पानी की मोटरें नहीं चल पाईं, जिससे सिंचाई का काम पूरी तरह प्रभावित हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि इतनी लंबी बिजली कटौती से न सिर्फ खेती का काम रुकता है, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी पर भी असर पड़ता है। गर्मी ने भी बेहाल कर रखा है। अब बिजली की कटौती ने भी परेशान कर दिया है।
ग्रामीण निवासी अमित यादव ने बताया कि इलाके में तेज गर्मी के चलते बिजली कटौती से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। उनका कहना है कि भीषण गर्मी में लगातार बिजली गुल होने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। गर्मी ज्यादा होने के कारण बिजली की आपूर्ति भी बार-बार बाधित हो रही है, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे मौसम में बिजली का बार-बार जाना परेशानी को और बढ़ा देता है।
विज्ञापन
Trending Videos