{"_id":"6a6d11cf18fa12fb5d064fff","slug":"elevated-road-project-from-hero-honda-to-umang-bhardwaj-in-files-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-96298-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: हीरो होंडा से उमंग भारद्वाज तक एलिवेटेड रोड परियोजना फाइलों में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: हीरो होंडा से उमंग भारद्वाज तक एलिवेटेड रोड परियोजना फाइलों में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क निर्माण में देरी से लोगों को रोज उठानी पड़ रही परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) स्थित हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक तक रोड को एलिवेटेड बनाने की परियोजना सिरे नहीं चढ़ पा रही है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण ने इसकी मंजूरी के लिए प्रदेश सरकार को भेजा हुआ है।जीएमडीए हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक तक पहले छह लेन की सड़क बनाने की योजना पर काम कर रहा था। इसके तहत सीवर-पानी, ड्रेनेज और बिजली सब स्टेशन को हटाने पर कार्रवाई चल रही है। कुछ माह पहले कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने हीरो होंडा से उमंग भारद्वाज तक सड़क को एलिवेटेड बनाने के लिए स्टीमेट तैयार करने को कहा था। इस सड़क के निर्माण का कार्य कर रही एनएचएआई ने स्टीमेट बनाकर जीएमडीए को सौंप दिया था। इस सड़क के निर्माण में कई बार फेरबदल होने से योजना लटकी हुई है। जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता अमित कुमार ने बताया कि इस परियोजना को मंजूरी के लिए प्रदेश सरकार को भेजा गया है।
जीएमडीए के विकास कार्य तय समय पर पूरे नहीं हो रहे हैं। इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। - कुलदीप कटारिया, अध्यक्ष, इनेलो
यह शहर की प्रमुख सड़क है। ऐसे में इस पर जल्द सरकार को फैसला करना चाहिए। - सतीश यादव, समाजसेवी, सेक्टर-64
जर्जर सड़क हाेने से लोगों को रोज परेशानी उठानी पड़ रही है। यह सड़क हाईवे से द्वारका एक्सप्रेसवे को जोड़ती है। - महाराम यादव, खेड़कीदौला