{"_id":"69b0116f14bd707ddb08c384","slug":"emphasis-on-end-to-end-paved-roads-and-better-sanitation-system-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-81706-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: एंड-टू-एंड पेव्ड सड़क व बेहतर सफाई व्यवस्था पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: एंड-टू-एंड पेव्ड सड़क व बेहतर सफाई व्यवस्था पर जोर
विज्ञापन
विज्ञापन
निगमायुक्त ने कहा- सड़कों को धूल मुक्त बनाने, ग्रीन बेल्ट सुधारने के लिए समन्वय से कार्य करें अधिकारी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे शहर की उन सड़कों को चिन्हित करें जो एंड-टू-एंड पेव्ड हैं व जिन सड़कों को जल्द पेव्ड किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इन स्थानों पर सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए और साथ ही ग्रीन बेल्ट क्षेत्रों के रखरखाव व सुधार पर भी विशेष ध्यान दिया जाए।
मंगलवार को नगर निगम कार्यालय में आयोजित सफाई व्यवस्था की समीक्षा बैठक के दौरान निगमायुक्त ने कहा कि शहर में धूल मुक्त वातावरण बनाए रखने के लिए सड़कों का एंड-टू-एंड पेव्ड होना अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो क्षेत्र गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (जीएमडीए) के अधीन आते हैं, वहां पर जीएमडीए के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर सुधार कार्य करवाए जाएं। वहीं, जो क्षेत्र नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) के अधीन आते हैं, वहां पर एमसीजी के इंजीनियरों के माध्यम से आवश्यक कार्य सुनिश्चित किए जाएं।
पानी की शिकायतों का तुरंत करें समाधान
बैठक में निगमायुक्त ने सभी संयुक्त आयुक्तों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों का प्रतिदिन मौके पर जाकर निरीक्षण करें। निरीक्षण के बाद उसकी रिपोर्ट इंस्पेक्शन एप पर अपलोड करना सुनिश्चित करें, ताकि कार्यों की निगरानी और पारदर्शिता बनी रहे। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि यदि किसी क्षेत्र में दूषित पेयजल की शिकायत प्राप्त होती है तो उसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल समाधान किया जाए, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
Trending Videos