सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A young woman was duped of Rs 4.22 lakh on the pretext of giving her money in exchange for work.

Gurugram News: काम के बदले रुपये देने का झांसा देकर युवती से 4.22 लाख रुपये की ठगी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 08:16 PM IST
विज्ञापन
A young woman was duped of Rs 4.22 lakh on the pretext of giving her money in exchange for work.
विज्ञापन
पीड़ित युवती की शिकायत पर साइबर अपराध थाना मानेसर में प्राथमिकी दर्ज
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जालसाजों ने काम के बदले रुपये देने का झांसा देकर एक युवती से 4.22 लाख रुपये की ठगी कर ली है। जालसाजों ने पीड़िता को प्रोडक्ट को लाइक करके उसे कार्ट में डालने के लिए कहा था। पीड़िता की शिकायत के आधार पर अज्ञात जालसाजों के खिलाफ साइबर अपराध थाना मानेसर में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
सेक्टर-82 में रहने वाली अदिति द्विवेदी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 फरवरी को उसे एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया था। ग्रुप में अदिति को किसी प्रोडक्ट को लाइक करने व उसे कार्ट में डालने के बारे में बताया गया। इसके बाद उसे टेलीग्राम पर रीमा दत्ता नामक महिला से संपर्क करने को कहा गया। रीमा दत्ता ने बताया कि वह रिसेप्शनिस्ट हैं और इस काम के बदले मुझे मेरा रुपये दिलाने में मदद करेगी। इसके बाद प्रोडक्ट्स को पहली बार लाइक करने व उन्हें कार्ट में डालने पर 125 रुपये, 425 रुपये मिले और एक हजार रुपये निवेश करने पर 1300 रुपये भी मिले। इससे अदिति उनके झांसे में आ गई और उनके कहने पर कई बार में 8 मार्च तक 20 हजार रुपये, 49,999 रुपये, 89,900 रुपये, 1,30,000 रुपये, 1,30,000 रुपये ट्रांसफर किए। इसके बाद अदिति ने रुपये निकालने का प्रयास किया तो उसे दो लाख रुपये जमा कराने के लिए कहा तो उसे अपने साथ ठगी का एहसास हुआ। पीड़िता ने पुलिस से रुपये वापस दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed