सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Nehru Stadium's hockey turf has been dry for the past 15 days.

Gurugram News: 15 दिनों से सूखा पड़ा नेहरू स्टेडियम का हॉकी टर्फ

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Nehru Stadium's hockey turf has been dry for the past 15 days.
विज्ञापन
खिलाड़ियों का नियमित अभ्यास हो रहा प्रभावित
Trending Videos

शिवम राजपूत

गुरुग्राम। सिविल लाइंस स्थित नेहरू स्टेडियम के हॉकी मैदान के टर्फ पर पिछले करीब 15 दिनों से पानी नहीं डाला जा रहा है। रखरखाव में लापरवाही के कारण खिलाड़ी सूखे टर्फ पर अभ्यास करने को मजबूर हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि कई खिलाड़ी सूखे टर्फ पर गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं, जिसके चलते उनकी नियमित प्रैक्टिस भी प्रभावित हो रही है। खिलाड़ियों का कहना है कि अगर जल्द ही व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो उनकी तैयारी पर सीधा असर पड़ेगा।



नेहरू स्टेडियम का हॉकी टर्फ काफी मशक्कत और लंबे इंतजार के बाद बनाया गया था, ताकि जिले के खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं मिल सकें। लेकिन देखरेख के अभाव में यह टर्फ अब खिलाड़ियों के लिए ही परेशानी का कारण बन गया है। खिलाड़ियों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है, इससे पहले भी कई बार टर्फ पर समय पर पानी नहीं डाले जाने की शिकायत सामने आ चुकी है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने अब तक स्थायी समाधान नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



हॉकी का खेल वाटर बेस्ड टर्फ पर खेला जाता है। टर्फ पर पानी डालने से सतह चिकनी रहती है, जिससे गेंद की रफ्तार सही रहती है और खिलाड़ी आसानी से मूवमेंट कर पाते हैं। लेकिन जब टर्फ सूखा रहता है तो सतह बेहद कठोर हो जाती है। ऐसे में गेंद की गति और दिशा दोनों प्रभावित होती है। साथ ही खिलाड़ी जब स्लाइड या टैकल करते हैं तो गिरने पर घुटनों और कोहनी में गंभीर चोट लगने का खतरा बढ़ जाता है। खिलाड़ियों का कहना है कि इस स्थिति में अभ्यास करना जोखिम भरा हो गया है।




खिलाड़ियों से बातचीत


पिछले 15 दिनों से टर्फ पर पानी नहीं डाला गया है। सूखे टर्फ पर दौड़ना और मूवमेंट करना मुश्किल हो जाता है। कई बार संतुलन बिगड़ने से गिरने का डर बना रहता है। - दीपक, हॉकी खिलाड़ी

टर्फ सूखा होने से गेंद सही तरीके से नहीं चलती। पासिंग और ड्रिब्लिंग की प्रैक्टिस भी प्रभावित हो रही है। कई खिलाड़ी गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। - सनी, हॉकी खिलाड़ी


बड़ी मुश्किलों के बाद यह टर्फ बना था। हमें उम्मीद थी कि अब उन्हें बेहतर सुविधा मिलेगी, लेकिन रखरखाव में लगातार लापरवाही बरती जा रही है। - वीर, हॉकी खिलाड़ी


सूखे टर्फ पर अभ्यास करने से घुटनों पर ज्यादा दबाव पड़ता है। इससे चोट लगने का खतरा बढ़ जाता है। - राजीव, हॉकी खिलाड़ी


वर्जन...................
खिलाड़ियों की शिकायत उनके संज्ञान में आई है। टर्फ पर पानी डालने की व्यवस्था को जल्द दुरुस्त कराया जाएगा, ताकि अभ्यास में परेशानी न हो। - आरती कोहली, जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed