सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Ward roads will be repaired in Manesar, approval received in the meeting of Finance and Contract Committee

Gurugram News: मानेसर में संवारी जाएंगी वार्डों की सड़कें, वित्त एवं संविदा कमेटी की बैठक में मिली मंजूरी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 08:09 PM IST
विज्ञापन
Ward roads will be repaired in Manesar, approval received in the meeting of Finance and Contract Committee
विज्ञापन
19 विकास कार्यों को मिली मंजूरी, डिवीजन-1 के 9 व डिवीजन-2 के 10 विकास कार्य शामिल
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। मानेसर नगर निगम क्षेत्र में सड़कों की हालत सुधारने के लिए कई विकास कार्यों को मंजूरी दी गई है। मेयर डॉ. इंद्रजीत कौर यादव की अध्यक्षता में हुई वित्त एवं संविदा कमेटी की बैठक में कुल 19 विकास कार्य पास किए गए। इन कार्यों का उद्देश्य निगम क्षेत्र की सड़कों को बेहतर बनाना और लोगों को बेहतर सुविधाएं देना है। इन 19 कार्यों में डिवीजन-1 के 9 और डिवीजन-2 के 10 विकास कार्य शामिल हैं। इन योजनाओं के तहत निगम क्षेत्र के अलग-अलग गांवों की मुख्य सड़कों का निर्माण और मरम्मत कराई जाएगी। कई जगहों पर पुरानी और खराब सड़कों को ठीक किया जाएगा, ताकि लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो।
इन विकास कार्यों के शुरू होने से गांवों और आसपास के क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी। इससे स्थानीय लोगों को रोजमर्रा के कामों के लिए सफर करना आसान होगा। कमेटी में पास हुए विकास कार्यों की सूची पर आयुक्त प्रदीप सिंह, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन यादव, डिप्टी मेयर रीमा चौहान, वित्त एवं संविदा कमेटी के सदस्य राम प्रकाश, सुनीता कुमारी, संयुक्त आयुक्त हितेंद्र कुमार, एक्सईएन निजेश कुमार, मंदीप धनखड़ और सीएओ संजय कुमार ने हस्ताक्षर कर मंजूरी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




डिवीजन-1 में कई सड़कों के निर्माण को मिली मंजूरी



मानेसर नगर निगम की वित्त एवं संविदा कमेटी की बैठक में डिवीजन-1 क्षेत्र के कई विकास कार्यों को मंजूरी दी गई है। इन योजनाओं के तहत अलग-अलग गांवों और वार्डों में सड़कों का निर्माण और सुधार किया जाएगा। मंजूर कार्यों में वार्ड-3 में हयातपुर से गांव गढ़ी तक सड़क बनाने के लिए करीब 1 करोड़ 54 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं, वार्ड-17 और 18 के शिकोहपुर गांव में मुख्य सड़क के निर्माण पर करीब 2 करोड़ 82 लाख रुपये खर्च होंगे। वार्ड-6 और 7 में भांगरौला से बांस रोड तक सड़क बनाने के लिए भी 2 करोड़ 82 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। इसके अलावा वार्ड-4 में पटौदी रोड से ढोरका तक करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क बनाने पर 4 करोड़ 26 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।वार्ड-1 में गांव गढ़ी से हरसरू तक सड़क, फुटपाथ और नाले के निर्माण के लिए करीब 2 करोड़ 88 लाख रुपये मंजूर हुए हैं। वहीं वार्ड-3 के गांव बामड़ौली में मुख्य सड़क के बचे हुए काम के लिए 1 करोड़ 43 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा पटौदी रोड से गांव मेवका तक सड़क निर्माण के लिए 4 करोड़ 56 लाख रुपये, हयातपुर से ढाणा रोड तक सड़क के लिए 5 करोड़ 21 लाख रुपये और हयातपुर के किडजी स्कूल से नवादा के नयाशा पेट्रोल पंप तक सड़क बनाने के लिए करीब 1 करोड़ 22 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इन विकास कार्यों के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी और आने-जाने में काफी आसानी होगी।

डिवीजन-2 के गांवों को मिलेंगी बेहतर सड़कें
डिवीजन-2 क्षेत्र में भी कई सड़कों के निर्माण को मंजूरी दी गई है। इन विकास कार्यों पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाएंगे, ताकि गांवों को बेहतर सड़क सुविधा मिल सके। मंजूर योजनाओं के अनुसार, वार्ड-16 में एनएच-48 से गांव नैनवाल तक सड़क बनाने पर करीब 1 करोड़ 5 लाख रुपये खर्च होंगे। वहीं, कोटा खंडेवला से गांव बार गुर्जर तक सड़क निर्माण के लिए 1 करोड़ 13 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। गांव बार गुर्जर से बाबा मोहन राम मंदिर तक सड़क बनाने पर 1 करोड़ 17 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा गांव नैनवाल से खाती ढाणी और मुंशी ढाणी तक सड़क बनाने के लिए 1 करोड़ 19 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। कोटा खंडेवला से बाबा मोहन राम मंदिर तक सड़क निर्माण के लिए 1 करोड़ 72 लाख रुपये मंजूर हुए हैं। कोटा खंडेवला से गांव नौरंगपुर जाने वाले रास्ते के निर्माण पर करीब 6 करोड़ 40 लाख रुपये खर्च होंगे। वहीं वार्ड-9 में एनएच-48 से सहरावन गांव तक सड़क 2 करोड़ 22 लाख रुपये में बनेगी। एनएच-48 से गांव कुकड़ौला तक सड़क निर्माण पर 1 करोड़ 81 लाख रुपये, रामपुरा चौक से गांव नखड़ौला तक रास्ते के निर्माण पर 1 करोड़ 32 लाख रुपये और गांव मानेसर को कासन स्थित पूरण भगत मंदिर से जोड़ने वाली सड़क पर करीब 2 करोड़ 13 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed