सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Faculty enrichment session on women's health and well-being organized

Gurugram News: महिलाओं के स्वास्थ्य और कल्याण विषय पर संकाय संवर्धन सत्र का आयोजन

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Faculty enrichment session on women's health and well-being organized
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

फरीदाबाद। खजानी महिला व्यावसायिक संस्थान में शुक्रवार को महिलाओं के स्वास्थ्य और कल्याण विषय पर संकाय संवर्धन सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में निजी अस्पताल की डायरेक्टर डॉ. दिव्या कुमार ने मुख्य वक्ता शिरकत कर महिला स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी।

सेमिनार में संस्थान की फैकल्टी और छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली और बढ़ते तनाव का महिलाओं के स्वास्थ्य पर सीधा असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मासिक धर्म स्वच्छता, प्रजनन स्वास्थ्य, हार्मोनल असंतुलन और पोषण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि कई बार महिलाएं छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं को नजरअंदाज कर देती हैं, जो आगे चलकर गंभीर रूप ले सकती हैं। इसलिए जागरूकता और समय पर उपचार बेहद जरूरी है। मानसिक स्वास्थ्य और कार्य-जीवन संतुलन को भी उतना ही महत्वपूर्ण बताया और कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए शारीरिक और मानसिक दोनों पहलुओं पर ध्यान देना आवश्यक है।

सेमिनार के दौरान इंटरैक्टिव सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें छात्राओं और शिक्षकों ने अपने सवाल विशेषज्ञ के सामने रखे। डॉ. दिव्या कुमार ने सभी प्रश्नों के सरल और व्यावहारिक तरीके से जवाब दिए, जिससे प्रतिभागियों को काफी लाभ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed