सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Failed students get a second chance, re-examination for classes 9th and 11th

Gurugram News: फेल छात्रों को दूसरा मौका, 9वीं-11वीं के लिए फिर होगी परीक्षा

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 04:54 PM IST
विज्ञापन
Failed students get a second chance, re-examination for classes 9th and 11th
विज्ञापन
- करीब 45 दिन बाद री-एग्जाम, पास होने पर अगली कक्षा में प्रमोशन
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सरकारी स्कूलों में 9वीं और 11वीं कक्षा के फेल छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। हरियाणा स्कूल शिक्षा निदेशालय के निर्देशों के बाद अब इन छात्रों को दोबारा परीक्षा देने का मौका मिलेगा। शिक्षा विभाग के अनुसार, सत्र 2025-26 की वार्षिक परीक्षा में अनुत्तीर्ण छात्रों के लिए करीब 45 दिन बाद दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी। गुरुग्राम के स्कूलों में यह परीक्षा स्कूल स्तर पर ही कराई जाएगी। संबंधित विषय के शिक्षक ही परीक्षा का आयोजन करेंगे। जो छात्र इस परीक्षा में पास हो जाएंगे उन्हें अगली कक्षा में भेज दिया जाएगा, ताकि उनका एक साल खराब न हो। इस बीच स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि फेल छात्रों के लिए रिमेडियल क्लास लगाई जाएं। इन कक्षाओं में छात्रों की कमजोरियों पर काम किया जाएगा और उन्हें पढ़ाई में मदद दी जाएगी।

शिक्षा विभाग ने यह भी साफ किया है कि किसी भी छात्र को फेल होने के कारण पढ़ाई नहीं छोड़नी चाहिए। स्कूलों को ऐसे छात्रों पर खास ध्यान देने और उन्हें लगातार मार्गदर्शन देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed