सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Former Sarpanch on One-Day Police Remand

Gurugram News: पूर्व सरपंच एक दिन की पुलिस रिमांड पर

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Former Sarpanch on One-Day Police Remand
विज्ञापन
-गांव मुंढता में तालाब के पट्टे की राशि में गबन का है आरोप
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

पिनगवां । क्षेत्र के गांव मुंढेता में तालाब पट्टे की राशि के गबन मामले में गिरफ्तार किए गए पूर्व सरपंच नियामत को सोमवार को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है । रिमांड के बाद पुलिस मामले की गहराई से जांच में जुटी है।
वर्ष 2019 और 2020 में पंचायत की जमीन को पट्टे पर दिया गया था, जिससे प्राप्त हुई राशि को गांव के विकास कार्यों पर खर्च किया जाना था। आरोप है कि इस राशि में से करीब एक लाख रुपये से अधिक का दुरुपयोग किया गया। शिकायत मिलने के बाद खंड एवं विकास पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) द्वारा जांच कराई गई, जिसमें पूर्व सरपंच को दोषी पाया गया। इसके आधार पर पुलिस में मामला दर्ज किया गया था और बाद में आरोपी को गिरफ्तार किया गया। सोमवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि गबन की पूरी राशि और इससे जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी सामने आ सके। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के आधार पर मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं तथा आवश्यकतानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed