{"_id":"69b95fc37ffa9a53c202cf99","slug":"glass-fragments-removed-from-teachers-eyes-at-sohna-civil-hospital-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-82391-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सोहना नागरिक अस्पताल में शिक्षक की आंखों से निकाले कांच के टुकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सोहना नागरिक अस्पताल में शिक्षक की आंखों से निकाले कांच के टुकड़े
विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्घटना के दौरान कांच के टुकड़े आंखों में घुसे थे
सोहना। सोहना नागरिक अस्पताल में आंख रोग विशेषज्ञ की सजगता के चलते एक शिक्षक की आंखों में घुसे कांच के टुकड़े निकालने में सफलता हासिल कर ली है। शिक्षक कस्बे के सरकारी स्कूल में कार्यरत हैं। शिक्षक की आंखों में कांच के टुकड़े एक सड़क दुर्घटना में घुस गए थे। वहीं, शिक्षक पूर्ण रूप से स्वस्थ है। आंखों से 11 कांच के टुकड़े निकाले गए हैं।
सोहना कस्बे के राजकीय संस्कृति मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कार्यरत शिक्षक अजय कुमार सोमवार को छुट्टी होने के बाद कार से भोंडसी स्थित घर जा रहे थे। गुरूग्राम-सोहना एलिवेटेड मार्ग पर गांव घामडोज के समीप शिक्षक की कार का संतुलन बिगड़ गया, जिससे कार डिवाइडर से टकरा गई। कार के टकराने से गाड़ी का मुख्य शीशा टूट गया व उक्त टूटे शीशे शिक्षक अजय कुमार की आंखों में घुस गए, जिससे अजय की आंखें नहीं खुल सकीं। घटना होने पर आसपास के लोगों ने शिक्षक अजय को उपचार के लिए सोहना के नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया। जहां पर आंख रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुशांत शर्मा ने शिक्षक अजय कुमार के आंखों में घुसे कांच के टुकड़े आपरेशन करके सुरक्षित निकाल लिए। इससे शिक्षक की आंखों की रोशनी बच गई। आंख रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुशांत शर्मा ने बताया कि शिक्षक की आंखों से 11 कांच के टुकड़े निकाले गए हैं। पहली आंख से 5 व दूसरी से 6 टुकड़े निकाले गए हैं व शिक्षक पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं।
अस्पताल की एसएमओ डॉ. नीरू यादव बताती हैं कि डॉक्टर की सजगता से शिक्षक की आंखों की रोशनी बच गई है। कांच के टुकड़े सुरक्षित निकाल लिए गए हैं। अगर आपरेशन में देरी हो जाती तो परिणाम बुरा हो सकता था। शिक्षक अब स्वस्थ है।
Trending Videos