सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram ranked fourth in the Super 100 exam.

Gurugram News: सुपर 100 की परीक्षा में चौथे स्थान पर रहा गुरुग्राम

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 05:08 PM IST
विज्ञापन
Gurugram ranked fourth in the Super 100 exam.
विज्ञापन
प्रदेश के 2,113 छात्रों का चयन, जिले के 146 छात्रों ने हासिल की सफलता
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले में आयोजित सुपर 100 लेवल-1 खंड स्तरीय परीक्षा का परिणाम सोमवार को जारी किया गया। इस परीक्षा परिमाण में प्रदेश के 2,113 छात्रों का चयन किया गया है, जिसमें जिले के 146 छात्रों ने लेवल-1 में सफलता हासिल की है। परिणाम के आधार पर गुरुग्राम जिला प्रदेश में चौथे स्थान पर रहा। परिणाम के आधार पर हिसार प्रथम (200 छात्र), जींद द्वितीय (159 छात्र) व तीसरे स्थान पर पानीपत (151 छात्र) रहा।
लेवल-1 परीक्षा में सफल होने वाले विद्यार्थियों को लेवल-2 (जिला स्तरीय परीक्षा) की परीक्षा भाग लेंगे। इसके बाद लेवल-3 के लिए हरियाणा सुपर 100 कैंपस, कुरुक्षेत्र में आमंत्रित किया जाएगा। लेवल-3 के अंतर्गत विद्यार्थियों को विशेष रेजिडेंशियल अकादमिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस प्रक्रिया के पश्चात चयनित विद्यार्थियों को निशुल्क जेईई और नीट जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की उच्च स्तरीय तैयारी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
सुपर 100 परीक्षा में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। इस पेपर के बाद छात्र निशुल्क जेईई और नीट की तैयारी कर सकते हैं। इसके लेवल-1 में जिले के 146 विद्यार्थियों का चयन किया गया है, जो लेवल-2 की परीक्षा दे सकेंगे। - इंदू बोकन, जिला शिक्षा अधिकारी


----------
सुपर-100 लेवल-1 का जिलावार परिणाम


जिला कुल चयन
हिसार 200
जींद 159
पानीपत 151
गुरुग्राम 146
सिरसा 140
कैथल 134
भिवानी 124
रेवाड़ी 110
फरीदाबाद 109
फतेहाबाद 95
सोनीपत 89
करनाल 86
कुरूक्षेत्र 76
चरखी दादरी 69
यमुनानगर 67
पंचकुला 63
महेंद्रगढ़ 57
अंबाला 54
रोहतक 54
झज्जर 50
पलवल 48
नहूं-मेवात 32
-------------------------
कुल चयन 2113
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed